फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSF jawan firing with license rifle

बीएसएफ जवान ने की लाइसेंसी रायफल से फायरिंग

Sun, 14 Mar 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan firing with license rifle
बीएसएफ जवान ने लाइसेंसी रायफल से फायरिंग की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/खतौली। बच्चों के बीच खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद छुट्टी पर घर आए बीएसएफ के जवान ने अपनी लाइसेंसी रायफल से फायरिंग कर दी, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में लेते हुए रायफल भी कब्जे में ले ली है।

खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अंती निवासी अखलाक बीएसएफ में कार्यरत है। फिलहाल झारखंड प्रांत के भानुप्रतापपुर में तैनात है। वर्तमान में वह परिवार के साथ खतौली कस्बा स्थित इरशाद कॉलोनी में रह रहा है। शनिवार को अखलाक ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आया था। रविवार शाम अखलाक के बच्चों का किसी बात को लेकर पड़ोसी रालोद नेता लियाकत के बच्चों के साथ विवाद हो गया था। आरोप है कि बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद गुस्से में बीएसएफ का जवान अखलाक अपनी लाइसेंसी रायफल लेकर घर से निकला और रालोद नेता के घर की तरफ फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से कॉलोनी में अफरातफरी मच गई, जिसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया। उसकी लाइसेंसी रायफल भी कब्जे में ले ली गई है। मामले में देर रात तक किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी। वहीं, सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी लेकर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed