UP: मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड में नया अपडेट क्या? सुप्रीम कोर्ट में BSA हुए पेश, पीड़ित पिता ने दिया बड़ा बयान
Muzaffarnagar Slap Case : पीड़ित छात्र के पिता इरशाद का कहना है कि पुलिस-प्रशासन मामले में लीपापोती कर रहा है। अब हमें सिर्फ सुप्रीम कोर्ट का ही भरोसा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में छात्र की पिटाई करवाने के मामले की सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। बीएसए शुभम शुक्ला कोर्ट में पेश हुए। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जवाब दाखिल नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। अगली सुनवाई छह नवंबर को होगी।
बता दें कि पिछले महीने 24 अगस्त को अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पिटाई के बाद वीडियो वायरल हो गया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में प्रकरण की सुनवाई चल रही है।
मानवाधिकार आयोग और अल्पसंख्यक आयोग ने मामले की जांच की थी। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि वह अदालत पहुंचे थे। विभाग की रिपोर्ट ऑनलाइन दाखिल होनी है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए छह नवंबर की तिथि तय की है।
यह था पूरा मामला
खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तार की मांग उठने लगी।
आरोपी शिक्षिका पर अब एफआईआर दर्ज हो गई है। खुब्बापुर गांव के पीड़ित छात्र का अभी तक किसी स्कूल में प्रवेश नहीं हो सका है। जमीयत उलमा ने छात्र के घर पर शिक्षक भेजकर पढ़ाई शुरू करा दी है।
यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: 130 किलोमीटर की रफ्तार से आई ट्रेन, पलभर में उजड़ गया परिवार, चीखता रह गया रमेश
पुलिस-प्रशासन कर रहा लीपापोती
पीड़ित छात्र के पिता इरशाद का कहना है कि पुलिस-प्रशासन मामले में लीपापोती कर रहा है। कुछ लोग उनके घर आकर छींटाकशी भी कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। अब हमें सिर्फ सुप्रीम कोर्ट का ही भरोसा है।
यह भी पढ़ें: Meerut: इंद्रशेखर हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी का धरना-प्रदर्शन, की एक करोड़ के मुआवजे की मांग