{"_id":"61228fe68ebc3e79cb724aa3","slug":"brothers-pledge-to-protect-by-giving-gifts-muzaffarnagar-news-mrt552914592","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों ने उपहार देकर रक्षा का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों ने उपहार देकर रक्षा का संकल्प लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाइयों ने उपहार देकर रक्षा का संकल्प लिया
बुढ़ाना। कस्बा व देहात क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों को टीका किया तथा उनकी कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने भी बहनों को उपहार व नकदी का लिफाफा देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
रक्षाबंधन के पर्व पर रविवार को कस्बा व देहात क्षेत्र में खूब चहल-पहल रही। बहन व भाइयों का अपने-अपने वाहनों से आवागमन जारी रहा। बहनों ने अपने भाइयों की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। बहनों ने भाइयों के मस्तक पर टीका लगाया तथा उनकी कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार व नकदी का लिफाफा दिया। प्रात: सुबह पांच बजें से बहन व भाइयों का एक दूसरे के यहां आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।
रोडवेज की बसों का रहा टोटा
बुढ़ाना। हाईवे तथा जनपदीय मार्ग पर रक्षाबंधन के पर्व पर रोडवेज की बस नाकाफी रही। यात्री परेशान रहे। जनपद व हाईवे पर निजी वाहन चालकों ने मौके का लाभ उठाते हुए मनमानी कीमत वसूली।
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे, मुजफ्फरनगर-कांधला, बड़ौत व शामली जनपदीय मार्ग पर रोड़वेज की बसों की कमी रही। गांव के बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। रोडवेज की बस कम होने के कारण यात्रियों से बस खचाखच भरी रही। चालकों ने यात्रियों से मनमानी कीमत वसूली। महिला यात्री राधा, नीरज शर्मा, कमलेश, रानी, अल्का व गायत्री ने बताया कि रोडवेज की बस नहीं मिलने के कारण उन्हें निजी वैन में बैठकर जाना पड़ा। वैन चालक ने उनसे दोगुना किराया वसूला।