{"_id":"625866e17c4647426826e7b6","slug":"brother-hatched-a-conspiracy-and-son-stabbed-surendra-with-a-knife-muzaffarnagar-news-mrt58455430","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने रची साजिश और बेटे ने सुरेंद्र को घोंपा था चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई ने रची साजिश और बेटे ने सुरेंद्र को घोंपा था चाकू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मेरठ के महमूदपुर सिखेड़ा गांव के सुरेंद्र (60) की हत्या की साजिश उसके बड़े भाई मांगेराम ने रची थी। मृतक के बेटे रवि ने रिश्ते के भतीजे विकास के साथ मिलकर वारदात अंजाम दी। आरोपी बेटे ने पुलिस को बताया कि वह पिता की हरकतों से परेशान थे। पिता को ठिकाने लगाकर गांव के ही लोगों को नामजद कर दिया था, ताकि फैसले में रुपये मिल सके।
सीओ खतौली राकेश कुमार ने बताया कि 11 अप्रैल को हत्या की वारदात के आरोपी पकड़े गए। मृतक सुरेंद्र के बेटे रवि ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पर हत्या, लूट, चोरी, दुष्कर्म के मामले दर्ज थे। पुलिस घर पर लगातार दबिश देती थी। जिस कारण परिवार परेशान था। पिता की हत्या की सजिश ताऊ मांगेराम और बुआ के पोते विकास कुमार के साथ मिलकर बनाई। विकास को साथ देने पर बीस हजार रुपये देने का वायदा किया। वारदात के दिन विकास साइकिल पर बलकटी लेकर गया था, जबकि रवि कुमार जंगल में पहले से मौजूद था। सुरेंद्र जैसे ही बुग्गी से उतरा तो पीछे से आ रहे विकास और रवि ने उसे दबोच लिया और बलकटी और चाकू से वारकर हत्या कर दी। मृतक सुरेंद्र ने 2008 में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। रेप और हत्या के मामले में पिता के खिलाफ गवाहों को नामजद कराया। जिससे फैसले के दौरान उनसे रुपये लिए जा सके।
पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिए आरोपी
इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि नामजद किए गए हरकेश, लवकुश और लोकेश से पूछताछ की गई थी, उन्हें घर भेज दिया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।