{"_id":"58b325c94f1c1bd85a8312ac","slug":"brother-daughter-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीत्कारों से गूंजा मोहल्ला, सड़क हादसे में जेठ और बहू की हो गई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीत्कारों से गूंजा मोहल्ला, सड़क हादसे में जेठ और बहू की हो गई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
शव यात्रा में शामिल शहर के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के दक्षिणी कृष्णापुरी में जैसे ही हिमाचल के नाहन से जेठ और नवविवाहिता के शव पहुंचे तो घर और मोहल्ले में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में दोनों के शव किदवई नगर के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किए गए। शहर कोतवाली के दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी अनवार हुसैन के छोटे बेटे कादिर का निकाह 16 फरवरी को संधावली निवासी तौकीर फातमा से हुआ था। तीन दिन पूर्व कादिर पत्नी तौकीर फातमा, भाई सलीम, भाभी फिरदौस और तीन वर्षीय भतीजी के साथ पंजाब में धार्मिक स्थलों पर घूमने गए थे।
शुक्रवार को सभी पंजाब से जियारत के बाद शिमला के लिए रवाना हुए थे। हिमाचल प्रदेश में नाहन के पास शुक्रवार रात करीब 12 बजे नाहन से आगे इनकी गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में सलीम और नवविवाहिता तौकीर फातमा की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों कादिर, फिरदौस, भतीजी और कार चालक को चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
रविवार सुबह जेठ और बहू के शव जैसे ही पहुंचे, तभी पूरा मोहल्ला चीत्कारों से गूंजने लगा। लोगों ने एक दूसरे को शांत किया। मोहल्ले के स्कूल में दोनों के शव रखे गए। जनाजे की नमाज के बाद किदवईनगर के कब्रिस्तान में दोनों शवों को गमगीन माहौल में सुुपुर्दे-खाक किया गया। जनाजे में हजारों लोगों की भीड़ शामिल हुई। नवविवाहिता के मायके से भी भारी संख्या में लोग नमाज ए जनाजा में शामिल होने के लिए आए।
विज्ञापन
झोपड़ी में ट्रक घुसने से युवक की मौत
प्लाट में घुसे बेकाबू ट्रक ने झोपड़ी में सोए युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में झोपड़ी में सोए मृतक के भाई और भाभी बाल-बाल बचे। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। टक्कर से प्लाट में लगी मशीनें भी टूट गई।
मंसूरपुर के गांव लछेड़ा निवासी मुनेश पुत्र बारूमल ने बताया कि उसके दो भाई और भाभी बाईपास के संधावली फाटक के पास प्लाट में भूसा बेचने का काम करते है। शनिवार की देर रात करीब एक बजे अनियंत्रित ट्रक प्लाट में घुस गया और झोपड़ी तोड़ दी। ट्रक की चपेट में आने से वहां सो रहे उसके राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
उसके भाई सुरेश और भाभी राजेश दुर्घटना में बाल-बाल बचे। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। ट्रक के प्लाट में घुसने से वहां लगी कुट्टी काटने की मशीनें टूट गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मुनेश की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।