फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brother and sister have died in road accident in Khatauli of Muzaffarnagar

निकाह की खुशियों में मातम: भाई-बहन की मौत से परिवार पर टूटा कहर, गम में डूबा पूरा गांव, ऐसे हुआ हादसा

Mon, 04 Dec 2023 08:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Dec 2023 08:34 PM IST
सार

Muzaffarnagar Accident News : निकाह में शामिल होने जा रहे भाई और बहन की हादसे में मौत हो गई। दोनों की एक साथ मौत होने से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, गांव में भी मातम पसर गया है।

विज्ञापन
Brother and sister have died in road accident in Khatauli of Muzaffarnagar
गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया कि शादी में शामिल होने आ रहे बाइक सवार भाई-बहन की मीरापुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद तिसंग और खतौली में गम का माहौल है। परिजनों के आने से पहले ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। 

विज्ञापन


तिसंग गांव निवासी इकराम का बेटा शहादत (19) और बेटी इलमा (16) सोमवार देर शाम बाइक पर सवार होकर खतौली के इस्लामनगर में अपने मामा गफ्फार के  बेटे की शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे। मीरापुर रोड पर गांव रामनगर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शवों को लेकर खतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। शिनाख्त के बाद परिजनों को जानकारी दी गई। परिजनों के आने से पहले ही दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

उधर, परिजन सीएचसी पहुंचे तो उन्होंने पुलिस के सामने नाराजगी जताई। एक ही परिवार में दो मौत के बाद तिसंग गांव में गम का माहौल है। शादी समारोह में भी हादसे की सूचना के बाद गम का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बॉलीवुड का विलेन बना असली खलनायक, रिवॉल्वर से बरसाईं दनादन गोलियां, मर्डर से हर तरफ दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed