{"_id":"60dcba6b8ebc3ec7d87727c1","slug":"bring-aadhar-card-and-get-vaccinated-immediately-khatauli-news-mrt54525703","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड लेकर आओ और तत्काल वैक्सीन लगवाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड लेकर आओ और तत्काल वैक्सीन लगवाओ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए कोविड-19 कलस्टर टीकाकरण अभियान की जागरूकता के लिए नेहरू युवा केंद्र से जुड़ी स्वयंसेविकाओं ने पेंटिंग व पोस्टर के जरिये 18 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों से आह्वान किया कि वे आधार कार्ड लेकर बूथ पर जाएं और कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाएं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि 18 वर्ष या उससे ऊपर के आयु के सभी लोगों को कोरोना निरोधक वैक्सीन लगवाने के लिए एक जुलाई से गांव में कलस्टर टीकाकरण अभियान चलाया गया हैं। बुधवार को नेहरू युवा केंद्र की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल, वर्षा, दीक्षा, ईसा, स्वीटी उपाध्याय आदि युवतियों ने बुधवार को वैक्सीनेशन को प्रेरित करती पेंटिंग व पोस्टर बनाकर ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे निर्धारित तिथि पर अपना आधार कार्ड लेकर गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय में लगाए गए बूथ पर जाएं और कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाएं।
विकास खंड क्षेत्र में एक व दो जुलाई को मोरना चौरावाला, ककराला, तीन व पांच को गंगदासपुर, निजामपुर, नया गांव, भुवापुर, मीरावाला, दरियाबाद, खरपौड, दरियापुर, बिहारगढ़, बेहडा सादात में कैंप लगेगा। छह व सात को ककरौली, खाईखेड़ा, टन्ढेडा, कटिया आठ व नो को कम्हेडा, खोखनी, निवादा, तेवड़ा, दौलतपुर में शिविर लगेगा। 10 व 12 जुलाई को रुड़कली, तिस्सा, अलीपुरा, करहेड़ा, किशनपुर, मलपुरा 13 व 14 को जौली, खेड़ी फिरोजाबाद, भंडूर, मिर्जा टिल्ला, विलायत नगर 15 व 16 को इलाहाबास, शुकतीर्थ, छछरौली, भेड़ाहेडी, वजीराबाद, बहुपुरा, शुक्रतारी, फिरोजपुर में कैप लगेगा। 17 व 19 जून को बेलडा, यूसुफपुर, अथाई, पटौली, भोपा 20 व 21 योगेंद्र नगर, खुशीपुरा, मजलिसपुर तौफिर, महाराज नगर, सिताबपुरी, खेरनगर, हाजीपुर में कैंप लगेगा। भोकरहेड़ी में 22 व 23 को सीकरी, सिकन्दरपुर, रहमतपुर, गढ़वाड़ा, निरगाजनी में कैंप लगेगा। 24 व 26 को नगला बुजुर्ग, महमूदपुर माजरा, बेहडा थ्रू, कादीपुर, रहकडा, बाखरगर, काममपुरा में शिविर लगेगा। 27 व 28 जुलाई को धीराहेड़ी, गादला, नन्हेडी, नन्हेडा, बरुकी, रसूलपुर, कसौली गांव में टीकाकरण होगा।