फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Briefcase stolen from the trunk of Income Tax Officer's car

आयकर अधिकारी की कार की डिग्गी से चुराया ब्रीफकेस

Thu, 14 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Briefcase stolen from the trunk of Income Tax Officer's car
मुजफ्फरनगर। आयकर अधिकारी की कार की डिग्गी खोलकर ब्रीफकेस चोरी कर लिया गया। ब्रीफकेस में कीमती कपडे़ और 35 हजार रुपये रखे थे। दो जुलाई की इस घटना की रिपोर्ट 13 जुलाई की रात थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मेरठ रोड आयकर कॉलोनी में रहने वाले आयकर अधिकारी मोहम्मद इरशाद ने दर्ज कराई रिर्पोर्ट में बताया कि दो जुलाई को उन्हें किसी कार्य से बाहर जाना था। इसी के चलते उन्होंने एक ब्रीफकेस में परिवार के सदस्यों की कीमती कपडे़ और 35 हजार रुपये रखे थे। रास्ते में उन्हें याद आया कि वे अपनी दवाई घर ही भूल गए। उन्होंने अपने बेटे को दवाई लाने के लिए कहा और कार घुमाकर नुमाइश कैंप के सामने पार्क के पास लाकर खड़ा कर दिया। वह दवाई लेने के लिए चले गए। वापस आने पर जैसे ही वह कार में बैठे तो उन्हें तीक्ष्ण गंध आई। नीचे उतर कर देखने पर पाया कि कार के बोनट पर केमिकल पड़ा था। इसी बीच एक युवक वहां आया और कुलेंट लीक होने की बात कही। इरशाद के मुताबिक वे बोनट खोलकर देखने लगे तो युवक ने स्टेरिंग के पास से लॉक खोलकर डिग्गी खोल ली और उसमें रखा ब्रीफकेस चोरी कर लिया। मिस्त्री को बुलाने पर पीड़ित को ब्रिफकेश चोरी का पता चला। 13 जुलाई को तहरीर देकर रात में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed