फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   bridge news

Muzaffarnagar News: वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट का रास्ता साफ, शुरू होगा पुल निर्माण

Sun, 01 Feb 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
bridge news
मुजफ्फरनगर। कूड़ा निस्तारण के लिए किदवई नगर में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने प्लांट तक रास्ते की भूमि खरीद और काली नदी के अधूरे पुल का निर्माण पूर्ण कराने के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की है। बजट आवंटित न होने से काली नदी पर पुल का निर्माण डेढ़ वर्ष से लटका हुआ था।
विज्ञापन


तीन साल पहले नगर पालिका से अनुबंध कर नीदरलैंड की कंपनी की ओर से किदवई नगर में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापना का खाका खींचा गया। प्लांट में प्रतिदिन 750 टन ठोस कचरा और 300 टन प्लास्टिक कचरा का उपयोग कर प्रतिदिन 30 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रस्तावित है।
विज्ञापन

प्लांट के लिए किदवई नगर में 28.466 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। लेकिन आवश्यक मशीन प्रतिस्थापित कराने के लिए प्लांट तक रास्ते की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। कंपनी की मांग पर नगर पालिका की ओर से सेतु निगम के माध्यम से काली नदी पर पुल निर्माण और अप्रोच रोड के लिए शासन से 16 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके सापेक्ष शासन से प्राप्त चार करोड़ की धनराशि से सेतु निगम ने पुल निर्माण प्रारंभ कराया। लेकिन शासन से धन आवंटन में आई रुकावट के चलते पुल और सड़क निर्माण का काम डेढ़ वर्ष से अधर में लटका है।


आठ करोड़ के सापेक्ष पांच करोड़ रुपये का आवंटन

नगर पालिका ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह ने बताया कि काली नदी पर पुल निर्माण और रास्ते के लिए भूमि क्रय करने को शासन से आठ कराेड़ रुपये की मांग की गई थी। जिसके सापेक्ष पांच करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही काली नदी पर अधूरा पड़ा पुल निर्माण पूर्ण कराया जाएगा। इसके साथ ही सुजड़ू में रास्ते के लिए भूमि भी क्रय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed