फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bridge Corporation officials Scope

सेतु निगम के अधिकारियों को घेरा, लोगों की नोकझोंक 

Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bridge Corporation officials Scope
सेतू निगम के अधिकारियों से बात करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर में सेतु निगम द्वारा नाला निर्माण करने को मकानों से सटाकर निशान लगा देने को लेकर आक्रोशित लोगों ने अधिकारियों का घेराव किया। इस दौरान लोगों की अधिकारियों के साथ काफी नोकझोंक तक हो गई थी।
विज्ञापन


मंसूरपुर शुगर मिल रोड पर सेतु निगम की ओर से सडक़ के दोनों ओर नालों का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। सेतु निगम ने सडक़ के एक ओर तो नाला निर्माण करा दिया है, जबकि दूसरी ओर मकानों से सटाकर निशान लगा दिए। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को सेतु निगम के जेई मोहम्मद हुसैन व जेई ओपी राम पहुंचे। ग्रामीणों ने इनका घेराव कर लिया। लोगों का कहना था कि एक तरफ जो नाला बनाया गया है, उसके लिए जगह कम ली गई है।
विज्ञापन


जबकि दूसरी अधिक जगह लेकर मकानों से सटाकर निशान लगा दिया गया है। अगर मकान से सटाकर नाले का निर्माण कराया गया तो, मकान की नींव कमजोर हो जाएगी और मकान जल्दी गिर जाएंगे। गलत निशान लगाने को लेकर लोगों ने दोनों जेई से काफी नोकझोंक हुई। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा वे मकानों से सटाकर नाला का निर्माण किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे। वे इसके लिए आंदोलन भी कर सकते हैं। घेराव करने वालों में प्रदीप राठी, बिजेंद्र चौधरी, राजू शर्मा, सुशील राणा, दीपक राठी, मामचंद, पवन, गोपाल, अमित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed