फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bread salesman dies in road accident, wife injured

Muzaffarnagar News: ब्रेड के सेल्समैन की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी घायल

Sun, 12 Jan 2025 07:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:08 AM IST
विज्ञापन
Bread salesman dies in road accident, wife injured
भोपा। शुक्रवार रात मे कोहरे में भोपा के ब्रेड के सेल्समैन गौरी शंकर शर्मा (53) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन

पत्नी पवित्रा शर्मा को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार दिन पूर्व दोनों वृंदावन दर्शन को गए थे। शुक्रवार देर रात बाइक से घर लौट रहे थे।
कस्बा निवासी गौरीशंकर शर्मा कस्बे में ब्रेड सप्लाई करते थे। चार दिन पूर्व 8 जनवरी को वह अपनी पत्नी पवित्रा शर्मा के साथ वृंदावन दर्शन करने गए थे। शुक्रवार को ट्रेन लेट हो जाने के कारण वह देर से मुजफ्फरनगर पहुंचे।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व गांव से जाते समय उन्होंने अपनी बाइक मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के निकट वाहन पार्किंग में खड़ी कर दी थी। शुक्रवार की रात ट्रेन से उतरने के बाद रात में ही वह बाइक से घर लौट रहे थे, जैसे ही वह जट मुझेड़ा-कासमपुरा के बीच पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक मे टक्कर मार दी, जिसमें गंभीर चोटों के कारण गौरी शंकर की मौत हो गई और पत्नी पवित्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने वाहन व वाहन चालक का पता लगाने को जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। कुछ वाहन चालकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की हैं। परिवार में घायल पत्नी पवित्रा सहित एक बेटा आकाश है। शुकतीर्थ श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। गोरीशंकर समाज सेवी थे। कांवड शिविरों में सहयोग करते थे।

फाइल फोटो--कल्पना।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed