फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brahmacharya is the name of conquering the disorders of the mind.

व्यवहार में मन के विकारों को जीतने का नाम है ब्राह्मचर्य

Sun, 19 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Brahmacharya is the name of conquering the disorders of the mind.
शाहपुर में श्री जी की प्रतिमा को लेकर मन्दिर ले जाते श्रद्धालु । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
व्यवहार में मन के विकारों को जीतने का नाम है ब्रह्मचर्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर/खतौली। सकल जैन समाज द्वारा शाहपुर में अनंत चतुर्दशी व आचार्य शांति सागर छाणी महाराज के दीक्षा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल कलश यात्रा भी निकाली गई। उधर, खतौली में भगवान वासु पूज्य का कल्याणक महोत्सव जैन मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मनाया गया।
शाहपुर में सकल जैन समाज द्वारा अनंत चतुर्दशी व आचार्य शांति सागर छाणी महाराज के दीक्षा दिवस पर पद्मप्रमु जिनालय में प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भगवान श्रीजी का अभिषेक सुभाष चंद्र जैन, अमित जैन व वंश जैन ने किया। सौधर्म इंद्र संजीव जैन व हर्षित जैन बने। ईशान इंद्र अभिषेक जैन व प्रखर जैन और कुबेर अंकुर जैन व वैभव जैन बने। आचार्य शांति सागर छाणी महाराज के चित्र का अनावरण सुंदरलाल जैन ने किया। दीप प्रज्ज्वलन सतीश चंद्र जैन ने किया। सकल जैन समाज के संरक्षक बालेश जैन ने आचार्य शांति सागर छाणी महाराज के जीवन वृत्तांत की जानकारी दी। मंगलाचरण पुनीत जैन ने किया। भूषणलाल जैन, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, मदन जैन, शीलचंद जैन, राकेश जैन, ललित जैन, विक्की जैन, उमंग जैन, अमित जैन, अभिषेक जैन, आगम जैन, पारस जैन और पंकज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, खतौली में अनंत चतुर्दशी पर्व पर जैन धर्म के अनुयायियों ने श्रद्धा व भक्ति के साथ जैन मंदिरों में निर्वाण लड्डू समर्पित किया। भैंसी व सठेडी जैन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। जैन मंडी मंदिर से नसिया मंदिर तक जल कलश यात्रा निकाली गई। मंदिरों में जिनेंद्र भगवान की प्रतिमा का अभिषेक नवन किया गया। इस दौरान अशोक व कल्पेंद्र जैन ने बताया कि ब्रह्मचर्य का वास्तविक अर्थ है, अपनी ज्ञान रूपी आत्मा में लीन होना। व्यवहार में मन के विकारों को जीतने का नाम ब्रह्मचर्य है। नारी जाति का सम्मान करना गृहस्थ का ब्रह्मचर्य है। अतुल, विनीत, नीरज जैन, जयकुमार, अमित, नीरज, मनोज, पुनीत, विवेक, शशांक, वैभव, विपिन, संजय, डा ज्योति, नीलम, रेशी, अलका, आंचल, रजनी प्रवक्ता, डॉ आशा, पुलकित, ऋतु, दीपा, पायल व विनीता आदि मौजूद रहे।

खतौली जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा में प्रतिभाग करते हुए बच्चे।

खतौली जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा में प्रतिभाग करते हुए बच्चे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed