फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Book titled Gudmaya released online

ऑनलाइन हुआ गुड़मय नामक पुस्तक का विमोचन

Mon, 25 Jan 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Book titled Gudmaya released online
गुडमय पत्रिका का ऑनलाइन विमोचन करती डॉ अर्चना तिवारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले के गुड़ से बनने वाले विभिन्न व्यंजन को लेकर तैयार पुस्तक गुड़मय का आकांक्षा समिति की अध्यक्ष मुख्य सचिव की धर्मपत्नी डॉ अर्चना तिवारी ने किया। लखनऊ में हुए ऑनलाइन कार्यक्रम में तहसीलदार जानसठ मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम एनआईसी से सीधा प्रसारित हुआ। एडीएम अमित सिंह ने डॉ अर्चना तिवारी का परिचय कराते हुए बताया के वे वर्तमान में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑफ इंडिया में वरिष्ठ कंनसलटेंट के रूप में कार्यरत है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन ने बताया कि जिला गुड़ उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। गुड़ व्यवसाय से महिलाएं ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से संबद्ध रही हैं।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद की महिलाओं को जिला प्रशासन द्वारा प्रेरित कर उनसे गुड़ निर्मित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने की रेसिपी, विधियां आमंत्रित की गई। 100 से अधिक महिलाओं द्वारा अपनी रेसिपी प्रस्तुत की गई हैं, जिनमें से उत्कृष्ट 51 रेसिपी संकलित कर एक पुस्तिका तैयार की गई है। डॉ. अर्चना तिवारी ने गुड़मय पुस्तक का आनलाइन माध्यम से विमोचन किया। उन्होंने पुस्तक में सम्मलित की गई गुड़ निर्मित स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधियां प्रस्तुत करने वाली महिलाओं से संवाद भी किया। एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, जिला सूचना अधिकारी अनमोल त्यागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed