Muzaffarnagar: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया कोर्ट में नहीं हुई पेश, अब तीन फरवरी को होगी सुनवाई
Muzaffarnagar News : बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया मंगलवार को कोर्ट में पेश नहीं हुई। अदालत ने सुनवाई के लिए तीन फरवरी की तारीख तय की है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत पांच परिजनों के विरुद्ध लंबित मामले में पत्नी आलिया न्यायालय में हाजिर नहीं हुई। अदालत ने सुनवाई के लिए आगामी तीन फरवरी नियत की है।
विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) में आलिया के मुकदमे में सुनवाई होनी थी। आलिया ने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में हाजरी माफी की अर्जी दाखिल की। तर्क दिया कि आलिया विदेश में होने की वजह से कोर्ट मे जवाब दाखिल करने के लिए पेश नहीं हो सकी हैं।
विशेष पॉक्सो कोर्ट के पीठासीन अधिकारी रितेश सचदेवा ने अर्जी स्वीकर करते हुए प्रकरण की सुनवाई तीन फरवरी तक स्थगित कर दी। विशेष शासकीय अधिवक्ता प्रदीप बालियान ने बताया कि अभिनेता की पत्नी आलिया ने पति सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध मुंबई में मामला दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ें: UP: पांच लाख का इनामी बद्दो सोशल मीडिया पर सक्रिय, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पूर्व डीजीपी पर साधा निशाना
वहीं, विवेचना के लिए केस को बुढ़ाना कोतवाली भेज दिया गया था। पुलिस ने जांच के बाद सभी आरोपियों को क्लीन चिट दी थी। मामले में आलिया को जवाब दाखिल करना है।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के लिए त्याग का अभिप्राय बन गए चंपत राय, कहे जाते हैं रामलला के पटवारी