फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bolero hit culvert

पुलिया से टकराई बोलेरो, महिला की मौत

Fri, 05 Aug 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 05 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bolero hit culvert
हादस के बाद क्षतिग्रस्त हुए वाहन। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ-करनाल हाईवे पर सवारियों से भरी बोलेरो ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। गाड़ी पहले ट्रैक्टर से टकराई और फिर पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रैक्टर टूटकर दो हिस्सों में बंट गया, जबकि गाड़ी में सवार एक महिला की मौत हो गई और नौ यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


मेरठ से आ रही बोलेरो सवारियां लेकर शामली जा रही थी। मेरठ-करनाल हाईवे पर बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे लोई-सराय के बीच ओवरटेक करते समय बोलेरो ट्रैक्टर से टकराने के बाद पुलिस से टकरा गई। घटना के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। सभी घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


हादसे में सुनीता (35) पत्नी रोहताश निवासी कुरथल की मौके पर मौत हो गई। जबकि कुरथल निवासी सरिता, संगीता, ओमप्रकाश, राजू, अनुज, गांव अटाली निवासी रामकुमार, सहारनपुर के गंगोह निवासी नाजिम और पारसी निवासी अंकुर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया और सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। ट्रैक्टर और बोलेरो चालक मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed