फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Blue team won the Muzaffarnagar Cricket Challenger Trophy

ब्लू टीम ने जीती मुजफ्फरनगर क्रिकेट चैलेंजर ट्रॉफी

Wed, 13 Oct 2021 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Blue team won the Muzaffarnagar Cricket Challenger Trophy
चैलेंजर ट्रॉफी जीतने वाली ब्लू टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित मुजफ्फरनगर चैलेंजर ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला टीम ग्रीन और टीम ब्लू के बीच खेला गया। ब्लू टीम ने रोमांचक तरीक़े से जीत लिया।
विज्ञापन

टीम ब्लू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम ग्रीन ने 35 ओवर में 10 विकेट खोकर 209 रन बनाए। जिसमें सर्वज्ञ ने 21, हर्षित ने 54 और आकाश लूथरा ने 59 रन का योगदान दिया। टीम ब्लू की तरफ से गेंदबाजी में अंकुर ने सर्वाधिक 6 विकेट व शशांक ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने आई टीम ब्लू के बल्लेबाज वैभव े85, अंकुर 22 व चैतन्य के शानदार नाबाद 47 रन की बदौलत आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। टीम ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी में विशाल और आकाश ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मनोज पुंडीर ने दोनों टीमों के खेल की सराहना की। उन्होंने स्टेडियम में अंडर- 16 क्रिकेट और सीनियर लीग जल्द कराने की घोषणा भी की। टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज वैभव त्यागी, टूर्नामेंट के बेस्ट बेस्टमैन स्पर्श शेरावत, टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर ओम नाथ चौहान को दिया गया। मैच के अंपायर रवि कौशिक, हरीश चौहान रहे तथा स्कोरर नीलांश रहे। टूर्नामेंट का समापन मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी और यूपीसीए अपैक्स कौंसिल सदस्य मनोज पुंडीर, रोहित चौधरी ,संजय शर्मा, विकास राठी, विनीत चौधरी, विकास बालियान, अक्षय कुमार, हरफूल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed