फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bloody struggle while pouring sugarcane bagasse in paper mill

पेपर मिल में गन्ना खोई डालते समय हुई कहासुनी खूनी संघर्ष ने बदली, आधा दर्जन घायल

Wed, 08 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bloody struggle while pouring sugarcane bagasse in paper mill
भोपा क्षेत्र में खूनी संघर्ष में घायल अधेड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पेपर मिल में गन्ना खोई डालते समय हुआ खूनी संघर्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। पेपर मिल में खोई डालतेे समय दो पक्षों में हुई कहासुनी व गाली गलौच के बाद जमकर धारदार हथियार चले जिसमें दोनों और से आधा दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पर गांव में पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार लाठी फटकार भीड़ को दौड़ा कर स्थिति को नियंत्रण में किया। दोनों और से पथराव भी हुआ। घायलों को उपचार के लिए भोपा के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां से चिकित्सकों ने 4 लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। एक पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव बाकरनगर निवासी गुलाम रब्बानी व गांव बसेडा निवासी उस्मान मुझेडा स्थित पेपर मिल के कांटे पर गन्ने की खोई की तौल करा रहे थे। पहले तौल कराने को लेकर दोनों में कहासुनी व गाली गलौच हो गयी। बसेड़ा निवासी उस्मान की भी रिश्तेदारी गांव बाकर नगर में है। मामले को लेकर उस्मान ने अपने बाकरनगर निवासी रिश्तेदार हसरत को फोन कर वहां बुला लिया। हसरत वह अन्य कुछ लोगों ने उस समय तो दोनों को समझा बुझा दिया था। इसके बाद बाकरनगर पहुंचने पर एक बार फिर दोनों पक्षों मैं गाली गलौज वह कहासुनी शुरू हो गई। देखते देखते ही जमकर धारदार हथियार चलने लगे व पथराव भी हुआ, जिससे गांव में अफरा तफरी फैल गयी।
विज्ञापन

संघर्ष के दौरान एक पक्ष के सईद अहमद, अहमद मियां, मुस्तफा, नसरत घायल हो गये तथा दूसरे पक्ष के गुलाम रब्बानी, गुलफरोग, गुल सनव्वर घायल हुए। घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लगाया गया, जहां से गम्भीर रूप से घायल सईद, अहमद मियां, गुलाम रब्बानी व गुलसनव्वर को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच पड़ताल की जा रही है।

भोपा के बाकर नगर गांव में हुए खूनी संघर्ष के घायल लोग।

भोपा के बाकर नगर गांव में हुए खूनी संघर्ष के घायल लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed