{"_id":"62990274833f0627fa3448f4","slug":"blood-pressure-and-oxygen-were-also-reduced-muzaffarnagar-news-mrt5912837151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड प्रेशर और आक्सीजन भी हो गई थी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड प्रेशर और आक्सीजन भी हो गई थी कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। झगड़े के मामले में शामली पुलिस ने जेल भेजे छोटू उर्फ आकाश (30) की बीमारी के कारण मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि बंदी को ब्लड प्रेशर कम होने के कारण मेरठ में भर्ती कराया गया था।
जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि शामली कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला पंसारियान निवासी छोटू उर्फ आकाश को पिछले महीने 26 मई को मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल में 29 मई को आकाश का ब्लड प्रेशर कम हो गया और ऑक्सीजन की कमी होने लगी, जिसके चलते उसे जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां भी हालत में सुधार न होने पर बुधवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। जेल अधीक्षक ने बताया कि मेरठ मेडिकल में बुधवार देर रात उपचार के दौरान आकाश की मौत हो गई है। बंदी के परिजनों को जानकारी दे दी गई। ऑक्सीजन कम होने और ब्लड प्रेशर कम होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।