फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Offices locked of Block development by BKU workers in Muzaffarnagar

BKU: भाकियू कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर जड़ा ताला, अफसरों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Wed, 03 Aug 2022 09:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 09:18 AM IST
सार

अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर ताला लगा दिया। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Offices locked of Block development by BKU workers in Muzaffarnagar
बुढ़ाना के खंड़ विकास अधिकारी कार्यालय पर ताला लगाते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में भाकियू कार्यकर्ताओं ने विकास खंड कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार सहित विभिन्न गंभीर आरोप लगाते हुए धरना दिया। कार्यालय पर ताला भी जड़ दिया। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम और खंड विकास अधिकारी के एक सप्ताह में कार्रवाई करने के आश्वासन पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर ताला खोला।

विज्ञापन


भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान और ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता मंगलवार को विकास खंड कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। अनुज बालियान ने कहा कि वृद्धावस्था-विधवा पेंशन, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र आदि के बनवाने में अवैध रूप से वसूली की जाती है। कोई भी प्रमाण पत्र सुविधा शुल्क लिए बिना जारी नहीं किया जाता है। मनरेगा कार्यों व सफाई के नाम पर फर्जी बिल बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रसूलपुर दभेड़ी गांव में सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन अनियमितता पूर्वक किया गया है। ब्लॉक के सभी गांवों में गंदगी व कीचड़ भरा हुआ है। सफाई कर्मचारी गांव में नहीं जाते। जलभराव की समस्या गंभीर है। गांव के रास्ते टूटे हुए हैं। विकास कार्य ठप पड़े हैं। लगातार की जा रही शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनोखा फैसला: क्षत्रिय महासभा में पास हुआ ऐसा प्रस्ताव, अब बरात में जाएंगे सिर्फ 21 लोग, फिजूल खर्च पर भी रोक

सूचना मिलते ही खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार और उप जिलाधिकारी अरुण कुमार धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने भाकियू कार्यकर्ताओं को एक सप्ताह में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed