{"_id":"62e96ea6cb98ac2e9e221b7b","slug":"only-21-people-will-go-to-the-procession-saharanpur-news-mrt599565969","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा फैसला: क्षत्रिय महासभा में पास हुआ ऐसा प्रस्ताव, अब बरात में जाएंगे सिर्फ 21 लोग, फिजूल खर्च पर भी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा फैसला: क्षत्रिय महासभा में पास हुआ ऐसा प्रस्ताव, अब बरात में जाएंगे सिर्फ 21 लोग, फिजूल खर्च पर भी रोक
Wed, 03 Aug 2022 08:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 08:58 AM IST
सार
महासभा के दौरान एक अनोखा फैसला लिया गया है। इस महासभा में शादी-विवाह में फिजूल खर्च, दहेज, मृत्यु भोज पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके अलावा बरात में सिर्फ 21 लोगों को ही ले जाने का प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा की बैठक में पारित प्रस्ताव का खड़े होकर समर्थन करते समाज के लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा की बैठक में शादी-विवाह में फिजूल खर्च, दहेज, मृत्यु भोज पर प्रतिबंध लगाने और बरात में केवल 21 लोगों को ही ले जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा युवा पीढ़ी को नशे से बचाने और मेधावी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का अभियान शुरू किए जाने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
सहारनपुर में बेहट के कलसिया में ठाकुर रणवीर सिंह के आवास पर आयोजित महासभा में प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर कान सिंह राणा ने कहा कि समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं की हिम्मत और साहस को बढ़ाने के लिए उन्हें प्रत्येक वर्ष सम्मानित किया जाता है ताकि उनमें आगे बढ़ने की भावना जागृत हो। महानगर अध्यक्ष ठाकुर रणधीर सिंह राणा ने सरकार से क्षत्रिय योद्धाओं का इतिहास तलाश कर शीघ्र इतिहास में दर्ज कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
मास्टर अशोक राणा ने छात्र-छात्राओं में उच्च शिक्षा संस्कार और खेल भावना को उच्च कोटि तक ले जाने के लिए कोचिंग सेंटर एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था कराने पर बल दिया। ब्लॉक प्रमुख मुजफ्फराबाद प्रतिनिधि ठा. योगेश प्रताप राणा ने युवाओं में योग, खेल, तकनीकी शिक्षा समाज के हर बच्चे को मिलने का समर्थन किया। पूर्व सैनिक मोर्चे के अध्यक्ष ठा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सामाजिक बुराइयों के खात्मे के लिए समाज के शिक्षित और जिम्मेदार लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शानदार: पहले ही अंतरराष्ट्रीय दौरे पर रूपल चौधरी का बड़ा कमाल, झटका रजत पदक, पूरे शहर में खुशी का माहौल
बैठक में भोजवीर सिंह, सतपाल सिंह, लोकेश राणा, साहब सिंह, मान सिंह, रजनीश प्रताप, उदय सिंह, आशीष चौहान, चंद्रहास, गौरव चौहान, अनिल चौहान, प्रमोद कुमार, मा. मोतीराम, चरण सिंह, करण सिंह, राणा बलवीर सिंह व जोनी राणा आदि रहे। अध्यक्षता साहब सिंह पुंडीर व संचालन नाथी सिंह पुंडीर ने किया।