फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU's tractor march today in support of farmers' movement

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - किसान आंदोलन के समर्थन में आज भाकियू का ट्रैक्टर मार्च

Wed, 21 Feb 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 21 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
BKU's tractor march today in support of farmers' movement
पीनना गांव में बैठक में मौजूद वि​भिन्न खापों के प्रतिनि​धि। स्रोत आयोजक
फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू टिकैत ने दिनभर ट्रैक्टर मार्च की तैयारियां की। जिले के विभिन्न रास्तों से किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कलक्ट्रेट तक पहुंचेंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि एमएसपी और किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान करने में सरकार नाकाम रही है।
सिसौली की मासिक पंचायत में भाकियू ने ट्रैक्टर मार्च का एलान किया था। मंगलवार को भाकियू ने तैयारियां की। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांव दर गांव लोगों से जनसंपर्क किया। ट्रैक्टर मार्च में अधिक से अधिक सहयोग मांगा है। किसान सुबह करीब नौ बजे अपने-अपने गांवों से ट्रैक्टर पर सवार होकर कलक्ट्रेट की ओर चलेंगे। किसानों की समस्याओं को उठाया जाएगा। साथ ही कचहरी में प्रदर्शन कर अपनी मांग प्रशासन के माध्यम से सरकारी के सामने रखी जाएगी। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत या राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के भी ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


पीनना में जुटे खाप चौधरी, किसान आंदोलन का समर्थन
मुजफ्फरनगर। पश्चिम यूपी की विभिन्न खापों के चौधरियों की पीनना गांव में बैठक हुई। किसानों के वर्तमान हालात पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि किसान आंदोलन का समर्थन किया जाएगा। समर्थन देने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पीनना गांव में थांबेदार मित्रपाल सिंह के आवास पर खाप चौधरियों की बैठक हुई। निर्वाल भारत खाप के चौधरी राजवीर मुंडेट, बराड खाप के चौधरी भगत सिंह वर्मा, श्योराण खाप चौधरी परवेंद्र सिंह, बिजनौर से आए राजेश प्रधान, गोलियान खाप चौधरी हरपाल सिंह, कलियर खाप के किरपाल, घनघस खाप चौधरी सुखपाल सिंह, अशोक कुमार, बत्तीसा खाप के अशोक कुमार, नैन खाप के चौधरी मदनपाल सिंह , अवनीत पंवार शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि किसानों के लिए कठिन समय है। सबको एकजुट होना पड़ेगा।

शहर में आएंगे ट्रैक्टर, अलर्ट हुई यातायात पुलिस

मुजफ्फरनगर। बुधवार को शहर में भाकियू के ट्रैक्टर मार्च के मद्देनजर व्यवस्था व सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात किया है। यातायात एडवाइजरी भी जारी की है। शिव चौक से एसडी तिराहा व महावीर चौक से प्रकाश चौक, कोर्ट रोड पर सामान्य यातायात को प्रतिबंधित किया है। वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग से जाने व किसानों से एक तरफ लाइन में चलने की अपील की है।


भाकियू ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट का घेराव व शहर में ट्रैक्टर मार्च की घोषणा की है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने तैयारी की है। शहर के सभी मुख्य चौराहों पर पुलिस को तैनात किया है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस को भी तैनात किया है। किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर महावीर चौक, शिव चौक, झांसी की रानी, नावल्टी चौराहा मार्ग, वहलना से आकर मीनाक्षी चौक से होते हुए शहर में पहुचेंगे। इसलिए पुलिस अधिकारियों ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। ट्रैक्टर मार्च के दौरान शिव चौक से एसडी तिराहा के बीच वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है ताकि आमजन को परेशानी न हो।

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि शिव चौक से एसडी तिराहा, महावीर चौक से प्रकाश चौक तक ट्रैक्टरों का जमावड़ा रहेगा इसलिए आमजन वाहनों से इन मार्गों पर आने के बजाए अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करे। व्यवस्था बनाने के लिए शहर में पुलिस को तैनात किया है। किसान नेताओं से मार्ग पर एक तरफ ही किसान वाहन लेकर चलने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed