फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU workers burnt copies of agricultural laws

भाकियू कार्यकर्ताओं ने फूंकी कृषि कानूनों की प्रतियां

Thu, 14 Jan 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
BKU workers burnt copies of agricultural laws
शिव चौक पर कृषि कानून की प्रतियां जलाते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में बुधवार को शहर क्षेत्र के साथ ही जिलेभर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकीं। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की गई।
शहर क्षेत्र में भाकियू कार्यकर्ताओं ने शिवचौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकीं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी भी की। शक्ति सिंह, महानगर अध्यक्ष शाहिद आलम, पीयूष पंवार, राशिद कुरैशी, कुलदीप सिरोही, हुसैन आलम, मोनू ठाकुर, मुनाजिर, असद सिद्दीकी और अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रालोद के प्रदर्शन से हाईवे पर लगा जाम
बुढ़ाना/फुगाना। गठवाला खाप के गांव फुगाना, खरड़, करौंदा महाजन, खेड़ामस्तान व सरनावली के रालोद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मेरठ-करनाल हाईवे स्थित फुगाना बस अड्डे पर पहुंचकर कृषि कानूनों का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कृषि कानूूनों की प्रतियां फूंकीं। इस प्रदर्शन के चलते हाईवे पर जाम भी लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवाया। प्रदेश सरकार द्वारा ब्लॉक पर आयोजित किए जा रहे कृषि मेलों का भी विरोध किया गया। कृष्णपाल मलिक, आशीष, जयपाल सिंह, कालूराम, यशपाल सिंह, मनोज शर्मा, सूरजवीर, संजय मलिक व धर्मवीर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार को किसानों को चिंता नहीं
बुढ़ाना। कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय के सामने कृषि कानूनों के विरोध में जमकर हंगामा करते हुए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार और रणवीर सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संदीप बालियान, सत्यप्रकाश शर्मा, विकास त्यागी, कृष्णपाल, प्रवीण, विपिन, परवेंद्र, विदुर मोहन त्यागी और मोमीन आदि मौजूद रहे।
कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा
शाहपुर। गांव सोरम में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध किया। ब्लॉक अध्यक्ष विपिन बालियान ने कहा कि जब तक सरकार किसान विरोधी कानून वापस नहीं लेगी, तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। सुक्रमपाल सिंह, बबलू बालियान, हरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, गौरव बालियान, नमन चौधरी, संजय और मनोज आदि मौजूद रहे।
छपार। गांव खोजा नंगला में भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। ग्राम प्रधान बाबर, फरमान, सलमान गौड़, मुकीम, साजिद, मुनीर, सोनू, फरमान और अली हसन आदि मौजूद रहे।

पुरकाजी। गांव तुग़लकपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकीं। कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए इन्हें किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं करने की बात कही। भाकियू जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, प्रधान मगन सिंह, गोविंद शर्मा, तेजपाल, राजपाल, धूम सिंह, हर्ष कुमार और शुभम चौधरी आदि मौजूद रहे।

शाहपुर के गांव सोरम में कृषि बिलो की प्रति जलाते भाकियू कार्यकर्ता ।

शाहपुर के गांव सोरम में कृषि बिलो की प्रति जलाते भाकियू कार्यकर्ता ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गांव खोजा नगला में कृषि बिलों की प्रतियां जलाते भाकियू कार्यकर्ता

गांव खोजा नगला में कृषि बिलों की प्रतियां जलाते भाकियू कार्यकर्ता- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed