फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU will take out tractor march in Budhana today

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - बुढ़ाना में आज ट्रैक्टर मार्च निकालेगी भाकियू

Sat, 02 Sep 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
BKU will take out tractor march in Budhana today
बुढ़ाना में ट्रैक्टर मार्च व महापंचायत की रणनीति पर विचार करते भाकियू नेता। स्रोत संवाद।
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। गन्ने के बकाया भुगतान सहित किसानों की विभिन्न 10 समस्याओं को लेकर भाकियू शनिवार को ट्रैक्टर मार्च निकालेगी। मार्च और पंचायत में क्षेत्र के 100 गांवों के किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। पंचायत में आने वाले किसानों के लिए खाने का इंतजाम रहेगा।
बकाया भुगतान को लेकर 30 मई से भाकियू नेता व किसान धरने पर बैठे हैं। भाकियू नेता अनुज बालियान व संजीव पंवार का कहना है कि चीनी मिल के अधिकारियों की हठधर्मिता से किसान नाराज हैं। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। ट्रैक्टर मार्च व पंचायत भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत के नेतृत्व में आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष राजेश संगल ने बताया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा ट्रैक्टर मार्च का स्वागत किया जाएगा। व्यापारियों की ओर से किसानों के लिए जलपान की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इस तरह निकाला जाएगा मार्च
अनुज बालियान ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे तक क्षेत्र के सभी किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ चीनी मिल पर एकत्र होंगे। ट्रैक्टर मार्च चीनी मिल से आरंभ होगा। कस्बे के महावीर तिराहा, दयानंद चौक, पैठ बाजार, पारसी बस अड्ड़ा, पुराना बस अड्डा से होता हुआ वापस चीनी मिल पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था में किया बदलाव
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आज सुबह आठ बजे बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर सठेड़ी गंगनहर पर ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा। ट्रैफिक को गंगनहर के रास्ते भेजा जाएगा। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर गढ़ी सखावत चौपला पर ट्रैफिक रोक जाएगा। जिसे हाईवे से भेजा जाएगा। बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर ट्रैफिक को बायवाला पुलिस चौकी के पास रोका जाएगा। यह ट्रैफिक भी हाईवे से भेजा जाएगा। मुजफ्फरनगर से बुढ़ाना आने वाले ट्रैफिक को मुजफ्फरनगर बाईपास पर रोका जाएगा। यह व्यवस्था ट्रैक्टर मार्च के आयोजन तक रहेगी। ट्रैक्टर मार्च पूर्ण होने के बाद सारी व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed