{"_id":"650c9c56fbd639cbc70be8c6","slug":"bku-tomars-protest-in-tehsil-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-7989-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भाकियू तोमर का तहसील में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भाकियू तोमर का तहसील में धरना-प्रदर्शन
Fri, 22 Sep 2023 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
जानसठ तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता
जानसठ। भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सुबोध कुमार को अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के किसान अपनी समस्याओं को लेकर भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के साथ तहसील परिसर में पहुंचे। किसान और कार्यकर्ता तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सभी समस्याओं का शीघ्र ही समाधान कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन (तोमर) आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। कार्यकर्ताओं और किसानों ने गर्मी में कई घंटे धरना दिया।
इस दौरान वक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम सुबोध कुमार धरनारत किसानों और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन लेकर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, अजय त्यागी, नगर अध्यक्ष जानसठ नितिन शर्मा, पवन प्रधान, चौधरी गुलबीर सिंह, चौधरी दीपक तोमर, चौधरी राजेंद्र, चौधरी समर सिंह, पूरन सैनी, नाहर सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।