{"_id":"677fdf2c66cc33d6750831e2","slug":"bku-tomar-workers-staged-a-sit-in-protest-in-front-of-sdm-residence-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-137585-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने दिया एसडीएम आवास के सामने धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने दिया एसडीएम आवास के सामने धरना
विज्ञापन
-मामला बढ़ने पर कई कार्यकर्ताओं को अपने साथ ले गई पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने तहसील में एसडीएम आवास के सामने धरना दिया। हालांकि एसडीएम सुबोध कुमार ने पुलिस बल को बुलवाकर उन्हें खड़ा करा दिया। साथ ही कई कार्यकर्ताओं को पुलिस थाने ले गई।
एक सप्ताह पूर्व तहसील की टीम भोकरहेड़ी में राजस्व वसूली के लिए गई थी। आरोप है कि बकाएदार के परिजनों ने राजस्व टीम की गाड़ी को वाहन से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। बृहस्पतिवार शाम को भाकियू तोमर के शानूआलम, कासिम, शेरअली व अन्य कार्यकर्ता वाहन को छुड़ाने के लिए तहसील पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने वाहन को छुड़ाने के लिए तहसील में एसडीएम आवास के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से अभद्रता की। इस पर एसडीएम ने पुलिस को मौके बुला लिया और कार्यकर्ताओं को धरने से खड़ा करा दिया। पुलिस तीन-चार कार्यकर्ताओं को पकड़ कर थाने ले गई, उन्हें पुलिस ने देर शाम छोड़ दिया।
विज्ञापन
भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता जानसठ एसडीएम से एक वाहन को छुड़ाने की मांग करने के लिए मिलने गए थे। वहां धरना दिया गया। बाद में समझौता हो गया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं की ओर से एसडीएम से अभद्रता करने से इन्कार किया।