फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU Tomar's picketing at CMO office

भाकियू तोमर का सीएमओ कार्यालय पर धरना

Wed, 18 Aug 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
BKU Tomar's picketing at CMO office
जिला चिकित्सालय में धरना देते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू तोमर का सीएमओ कार्यालय पर धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएमओ दफ्तर पर धरना देकर प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया।

भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएमओ दफ्तर पर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में कोई भी काम बगैर सुविधा शुल्क के नहीं हो रहा। अस्पताल के अंदर स्टाफ का व्यवहार आम जनता और किसानों के साथ बहुत खराब है, जिसके चलते किसानों व आमजन में भारी रोष है। कहा कि अस्पताल में अगर कोई ऑपरेशन होता है तो डॉक्टर पांच से आठ हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। कहा कि जब किसी मरीज को खून की आवश्यकता होती है, बहुत परेशान किया जाता है। जनपद के स्वास्थ्य केंद्र में मरीज की अच्छी तरीके से देखभाल नहीं होती। दवाईयां भी बाहर से लिखी जाती है। एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड विभाग में भी सुविधा शुल्क लिया जा रहा है, जिस पर रोक लगाई जाए। गांव दतियाना में पहले से सीएचसी मौजूद है। वह खंडहर हो चुका है उसको दोबारा संचालित किया जाए। वहीं, जिलाध्यक्ष अखिलेश ने कहा अगर इन समस्याओं का समाधान 15 दिन के अंदर नही हुआ संगठन पंचायत कर अनिश्चितकालीन धरना, प्रदर्शन करेगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरने में काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसीएमओ को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed