{"_id":"62a8c88260a3603c1a79747c","slug":"bku-tomar-gave-a-memorandum-to-the-sdm-muzaffarnagar-news-mrt5928774165","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की
विज्ञापन
बुढ़ाना में भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। अपनी पांच मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को देते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की।
भाकियू तोमर के दर्जनों कार्यकर्ता मंगलवार को तहसील परिसर पहुंचे। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि शिकायत के बाद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नही हो रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम अरुण कुमार प्रदर्शन करने वालों के बीच पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर को अपनी पांच मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि गांव रियावली नंगला निवासी रिफाकत, महताब, शकीला आदि की जमीन नदी के पास है। आरोप है कि लेखपाल की मिलीभगत से उनकी जमीन कम की जा रही है। गांव टोड़ा में मुख्य मार्ग की जर्जर अवस्था को ठीक करवाया जाए। ज्ञापन देने वालो ने गांव की बंजर भूमि को कब्जे मुक्त कराने व नूरमोहम्मद के खेत से नाले का रुके पानी की निकासी तथा बिजली चोरी के फर्जी मुकदमों पर रोकथाम की मांग की। एसडीएम अरुण कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष पंकज सिंह, धीर सिंह, नरेश, फुरकान, सन्नवर, राशिद, नसीम, इंतजार व बीरसिंह आदि मौजूद रहे।