फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU's state wide blockade today

भाकियू का प्रदेशव्यापी चक्का जाम आज

Mon, 01 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 01 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
BKU's state wide blockade today
मुजफ्फरनगर/जानसठ। भारतीय किसान यूनियन सोमवार आज एनएच-58 पर चक्का जाम करेगी। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में जिले में केवल एक ही स्थान पर जाम लगाया जाएगा। भाकियू के चक्का जाम को देखते हुए जिला प्रशासन ने रोडवेज आदि वाहनों का रूट डायवर्जन करने का निर्णय लिया है। जानसठ क्षेत्र के गांव मकसूदाबाद में पांच गांवों के किसानों की पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंदप्राल फौजी ने कहा कि एक फरवरी को पूरे उत्तर प्रदेश में गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


गन्ने के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी, गन्ना मूल्य का समय से एकमुश्त भुगतान, राहत चेक वितरण आदि की मांग को लेकर भाकियू सोमवार को चक्का जाम कर रही है। एनएच-58 पर नावला कोठी के सामने चक्का जाम किया जाएगा। जाम 11 बजे से शुरू हो जाएगा। भाकियू ने पूरे प्रदेश में सभी हाईवे बंद करने का निर्णय लिया है। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में चक्का जाम होगा।
विज्ञापन


मुख्य मार्ग के बंद रखने की घोषणा से जिला प्रशासन वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि आम आदमी को परेशानी का सामना न करना पडे़। भाकियू के प्रेस प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि जाम किस समय खत्म होगा, इसका समय निश्चित नहीं है। किसान अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय किसान संगठन एक फरवरी को जिले भर में किसान मजदूर अधिकार क्रांति यात्रा निकालेगा। पांच मार्गों से यह यात्रा जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट में पहुंचेगी। इसमें एक रूट धौलरा से शुरू होगा, दूसरा बुढ़ाना-शाहपुर से, तीसरा दूधली से चरथावल को होते हुए और चौथा मार्ग खतौली से मुजफ्फरनगर तक जाएगा। पांचवां सूजडू से डीएम ऑफिस तक जाएगा। कलक्ट्रेट में सभी मार्गों से आने वाले हजारों किसान एकत्र होंगे। ठाकुर पूरण सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

जानसठ क्षेत्र के गांव मकसूदाबाद में पांच गांवों के किसानों की पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंदप्राल फौजी ने कहा कि एक फरवरी को पूरे उत्तर प्रदेश में गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन से प्रशासन व सरकार घबराई हुई है। यह आंदोलन सरकार व किसानों के बीच आर पार की लड़ाई है। पंचायत में मकसूदाबाद, खेड़ा चौगावा, अहमदगढ़ी, निठारी, हाजिपुर के किसानों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले में मंसूरपुर व खतौली के बीच नावला कोठी पर चक्का जाम किया जाएगा। प्रधान मौ जाकिर, बिटटू ठाकुर, अरविंद गोवर्धन, राज सिंह, आस मौ, अतर सिंह, राज कुमार, राजबीर, सोनवीर, भूषण, नाहर सिंह, अमित, चमन सिंह रहे।

चक्का जाम के लिए भैंसी में जुटने लगे किसान
खतौली (ब्यूरो)। गन्ना मूल्य वृद्धि तथा एकमुश्त भुगतान को लेकर भाकियू के चक्का जाम के लिए गांव भैंसी में किसान जुटने शुरू हो गए। भाकियू नेताओं ने चक्का जाम की सफलता के लिए कई दिनों से गांव-गांव में पंचायत किया था। रविवार को इसका असर देखने को मिला।

जिले के दूरस्थ ग्रामों से आने वाले किसान गांव भैंसी में जुटने शुरू हो गए हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि यह आंदोलन ऐतिहासिक होगा। किसान अपने हकों की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरेगा। इस बार आरपार की लड़ाई होगी। यह आंदोलन छह फरवरी तक का है। मांगे न मानने पर आगे की रणनीति पर विचार होगा। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कार्यकर्ताओं के साथ हाईवे स्थित भैंसी तिराहे पर टेंट, भट्ठियां, बर्तन आदि सामान के साथ ही अलाव के लिए लकड़ियां भी पहुंचाई गई।


इस दौरान हाईवे पर धरने के लिए मंच बनाने और किसानों के बैठने के लिए स्थान निर्धारित किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एंबुलेंस, बीमार लोग तथा स्कूली बच्चों को छोड़ कर हाईवे से किसी भी वाहन को नहीं निकलने दिया जाएगा। उधर, सोमवार को भाकियू के चक्का जाम के दौरान वाहनों को निकालने के लिए पुलिस प्रशासन ने मार्ग डायवर्ट करने के लिए खाका तैयार किया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि चक्का जाम के दौरान वाहनों को सफेदा बाईपास के जानसठ की ओर निकाला जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed