{"_id":"600f020d8ebc3ef91616bded","slug":"bku-president-naresh-tikait-leaves-for-delhi-muzaffarnagar-news-mrt5222907143","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने किसानों के हक के लिए हुंकार भरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने किसानों के हक के लिए हुंकार भरी
विज्ञापन
सिसौली से दिल्ली के लिए ट्रैक्टर लेकर रवाना होते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने किसानों के हक के लिए हुंकार भरी
मुजफ्फरनगर/सिसौली/भौराकलां। भारतीय किसान यूनियन ने कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में हुंकार भरी। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में भारी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर से दिल्ली के लिए कूच किया। भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली ऐतिहासिक होगी। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने इसे केंद्र सरकार के खिलाफ किसान आंदोलन का अहम पड़ाव करार दिया। कहा कि इस मुद्दे पर देश के सभी किसान संगठन एक है। उधर, सोमवार को किसान ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए जिले के अलग-अलग हिस्सों से रवाना हुए।
सोमवार को सिसौली से भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि किसान दिल्ली में शांतिपूर्वक ट्रैक्टर रैली निकालने जा रहे हैं। हमारा मकसद सरकार को झुकाना नहीं है। किसान अपने मान-सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है। इस मुद्दे पर सभी किसान संगठन एकजुट हैं। किसान आंदोलन की रणनीति 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली के बाद बनाई जाएगी। कृषि कानूूनों के वापस होने तक किसान दिल्ली गेट से हिलने वाले नहीं हैं।
देशभक्ति के तराने गूंजे
शाहपुर। दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली रवाना हुए। किसानों ने ट्रैक्टरों पर भाकियू के झंडे के साथ राष्ट्रीय ध्वज भी लगाए रखा था। ट्रैक्टरों पर लाउडस्पीकर लगाकर देशभक्ति गीत भी बजाय जा रहे थे। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र बालियान ने कहा कि किसान शांतिपूर्वक इस रैली में शामिल होंगे। ब्लॉक अध्यक्ष विपिन बालियान और देशवाल खाप के छोटे चौधरी शरणवीर सिंह भी समर्थकों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए।
विज्ञापन
रैली के बाद तय होगी आंदोलन की रणनीति
भोपा। क्षेत्र से सैकड़ों किसान भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी के नेतृत्व में ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रैली के बाद आंदोलन के लिए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
किसान राशन भी ले गए साथ में
मोरना। शुकतीर्थ मार्ग स्थित भाकियू कार्यालय से सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली के लिए कूच किया। किसान अपने साथ खाने-पीने की सामग्री भी ले गए हैं। भाकियू जिला महामंत्री सर्वेंद्र राठी ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान हित में नहीं हैं, जिन्हें किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाकियू जिला महासचिव योगेश शर्मा, सुभाष मलिक, सुंदर प्रधान, टिंकू, परविंदर सिंह, बिंदर, अमित, सुमित चौधरी, अमीर सिंह, सरदार पलविंदर, कप्तान महकपाल, प्रधान संदीप तोमर और कुलदीप आदि शामिल रहे।
किसान दिल्ली के लिए हुए रवाना
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव भूराहेड़ी, तुग़लकपुर, कम्हेड़ा, हरेंटी, लखनोती और फलोदा से सोमवार को बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। कस्बा व क्षेत्र से रवाना हुए सभी किसान पहले छपार टोल प्लाजा पहुंचे, जहां से वे एक साथ दिल्ली के लिए निकल गए। रालोद नेता धर्मेंद्र राठी, गोल्डी राठी, नवीन राठी, मांगेराम त्यागी, मोनू पंवार, प्रधान प्रताप सिंह, बिट्टू राठी और मगन सिंह आदि शामिल रहे।