फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU President Chaudhary Naresh Tikait has responsibility hand over to leaders for Mahapanchayat in Muzaffarnagar

महापंचायत की बड़ी तैयारी: नरेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी, व्यवस्था बनाने के लिए 13 सदस्यीय समिति गठित

Tue, 20 Jul 2021 01:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 20 Jul 2021 01:28 AM IST
सार

भाकियू की पांच सितंबर को होने वाली महापंचायत की बड़ी तैयारी चल रही है। चौधरी नरेश टिकैत ने संगठन के नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं महापंचायत की व्यवस्था देखने के लिए 13 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

विज्ञापन
BKU President Chaudhary Naresh Tikait has responsibility hand over to leaders for Mahapanchayat in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में एक बैठक के दौरान अन्य नेताओं के साथ चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जीआईसी के मैदान में पांच सितंबर को होने वाली महापंचायत की तैयारी शुरू कर दी है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने संगठन के नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। महापंचायत की व्यवस्था देखने के लिए 13 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति पूरी महापंचायत की व्यवस्था को देखेगी।

विज्ञापन


कृषि कानूनों के विरोध और एमएसपी को कानून बनाने की मांग को लेकर किसान करीब आठ माह से दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में जीआईसी के मैदान में महापंचायत करने की घोषणा की है, जिसके आयोजन की जिम्मेदारी भाकियू पर है। महापंचायत में उत्तर प्रदेश के अलावा, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब आदि प्रांतों के भी काफी संख्या में किसान आएंगे। वर्तमान में भाकियू की यूपी की सभी कार्यकारिणी भंग है। ऐसे में महापंचायत की व्यवस्था देखने के लिए भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने 13 सदस्यों की समिति का गठन किया है।
विज्ञापन


सोमवार को महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय हुई बैठक में पांच सितंबर को होने वाली महापंचायत को लेकर रूपरेखा बनाई गई। विचार विमर्श के दौरान 13 सदस्यों की एक व्यवस्था समिति का गठन किया गया। यह समिति महापंचायत के लिए सभी होने वाले कार्यों की निगरानी करेंगी। साथ ही गांव-गांव जाकर बैठक कर किसानों को पंचायत में पहुंचने का आह्वान करेगी। समिति के गठन के उपरांत सभी भाकियू नेता सरकुलर रोड स्थित आवास पर जाकर चौधरी नरेश टिकैत से मिले और उनके समक्ष समिति के बारे में अवगत कराया। इस व्यवस्था समिति को उन्होंने अधिकृत किया। चौधरी टिकैत ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए महापंचायत की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, शक्ति सिंह, चांदवीर सिंह, नीटू दुल्हेरा, अनुज पहलवान, विकास शर्मा, देव रावत, राजेंद्र बालियान, शाहिद आलम, रविंद्र पंवार, कपिल सोम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्था समिति में शामिल सदस्य
महापंचायत की व्यवस्था समिति में राजू अहलावत, धीरज लाटियान, चांदवीर फौजी, नीटू दुल्हेरा, विशाल बालियान, मांगेराम त्यागी, योगेश शर्मा, मास्टर महकार सिंह, शाहिद आलम, राजेंद्र सैनी, अनुज बालियान, कृष्ण प्रधान करौंदा और ठाकुर सतेंद्र पुंडीर शामिल हैं।

ट्रैक्टर रैली से ताकत दिखाएंगे किसान : गौरव टिकैत

उधर, मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर किसानों का धरना 55वें दिन भी जारी रहा। 24 जुलाई को बिजनौर से शुरू होने वाली ट्रैक्टर रैली पर चर्चा की गई। युवा भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कंकरखेड़ा और मवाना क्षेत्र के गांवों में किसानों से जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि किसान रैली में ताकत दिखाएंगे। कृषि कानूनों को लागू नहीं होने दिया जाएगा। सरकार को हर हाल में कानून वापस लेने होंगे।

सिवाया टोल पर किसानों ने सोमवार को क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडेय की जयंती मनाई। किसानों ने कहा कि आंदोलन को और अधिक धार दी जाएगी। उधर, गौरव टिकैत कंकरखेड़ा में अनुराग चौधरी एडवोकेट के आवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार जिद पर अड़ी हुई है। किसानों पर कृषि कानून जबरन थोप दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को बिजनौर से ट्रैक्टर रैली शुरू होगी। किसान रात के समय बहसूमा में आराम करेंगे। इसके बाद 25 जुलाई को ट्रैक्टर रैली गंगानगर से होते हुए कंकरखेड़ा हाईवे पर पहुंचेगा। ट्रैक्टर रैली केा सफल बनाने के लिए गौरव टिकैत ने मवाना तहसील के आधा दर्जन से अधिक गांवों में किसानों से संपर्क किया। दोनों जगह संजय दौरालिया, अर्जुन जंगेठी, पम्मी, पद्म, महेश, इंद्रपाल, अंकित, शशांक, विनीत सांगवान, अमित चिंदौड़ी, अशोक, अमरपाल, अजीज, कृष्ण पाल, बबलू जिटौली, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed