फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU Panchayat: Chaudhary Naresh Tikait said that we can be opponents, but not traitors

BKU Panchayat : नरेश टिकैत बोले- हम विरोधी हो सकते हैं लेकिन गद्दार नहीं, कहा- नहीं चाहते सरकार से टकराव

Sun, 18 Feb 2024 12:02 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 18 Feb 2024 12:02 AM IST
सार

BKU Panchayat : भाकियू की पंचायत में चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम विरोधी हो सकते हैं, लेकिन गद्दार नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि हम सरकार से टकराव नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन
BKU Panchayat: Chaudhary Naresh Tikait said that we can be opponents, but not traitors
चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम सरकार से टकराव नहीं चाहते। हमें जनता को भी बचाना है। भारतीय किसान यूनियन समुद्र है और अलग हुए दूसरे संगठन नदी नाले हैं। भाकियू किसानों के मुद्दे पर खरी उतर रही है। अनुशासन से भटककर लोग भाकियू छोड़ रहे हैं। हम विरोधी तो हो सकते हैं, लेकिन गद्दार नहीं।

विज्ञापन


किसान भवन पर आयोजित पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा के किसानों के साथ हैं। हम हर तरह से सहयोग करेंगे। सभी को मिल जुलकर आंदोलन करना होगा। घर बैठकर काम नहीं चलेगा। किसानों से आह्वान किया कि 21 फरवरी को ट्रैक्टरों की लाइन लगा देना। आंदोलन के चक्रव्यूह में जाना आसान है, लेकिन निकलना मुश्किल हो जाता है। किसानों से फिजूल खर्ची रोकने का आह्वान करते हुए कहा शादी के खर्चों में कटौती करो। मैरिज होम के बजाए अपने घर में शादी करो।

विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि आज जो पंजाब में हुआ है, वह यहां भी होगा। आजादी की लड़ाई 90 वर्ष तक चली थी। किसानों को भी लंबा संघर्ष करना होगा। सरकार छह हजार रुपये किसान सम्मान निधि दे रही है, कोई डॉलर नहीं दे रही।

37 साल बाद सौंपी दी किसान भवन की चाबी
भाकियू की मासिक पंचायत में बुजुर्ग कार्यकर्ता भी पहुंचे। साल 1987 से भाकियू के कोषाध्यक्ष दरियाव सिंह ने पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को किसान भवन की चाबी सौंप दी। दरियाव सिंह ने कहा स्वास्थ्य कारणों से यह फैसला किया है। वह मूल रूप से अटाली गांव के रहने वाले हैं, लेकिन भाकियू के गठन के बाद से किसान भवन पर रहकर कोषाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे। इसके अलावा पंचायत में आए 102 साल के बुजुर्ग किसान भी भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सम्मानित किया।

विज्ञापन

पंचायत में ये रहे मौजूद
अध्यक्षता राजपाल सिंह और संचालन राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक ने किया। थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी, कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे, भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, घनश्याम वर्मा सरदार भूपेंद्र सिंह,बिजेंद्र सिंह यादव, चमन गुर्जर, बलदेव सिंह, रामपाल सिंह, मलखान सिंह, दानबीर सिंह, कालिन्द्र मलिक, बबली त्यागी, गौरव टिकैत, अनुराग, होशियार सिंह, रामअवतार सिंह रमेश मलिक, तेजपाल सिंह, सोनू मालपुरिया और अनिल मलिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: टाइम बम से खलबली: स्लीपर सेल मॉड्यूल या चुनाव में दंगों की तैयारी? IB को इन सवालों के जवाबों की तलाश

भंडारे का किया गया आयोजन
पंचायत में आए किसानों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। यहां दूर-दराज से आए किसानों ने भोजन किया। किसान भवन का भ्रमण भी किया।

यह भी पढ़ें: BKU की पंचायत में बड़ा निर्णय: 'आंदोलन में टिकैत परिवार के एक सदस्य को खानी होगी गोली, हम पीछे नहीं हटेंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed