फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU encompass end

आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त 

Wed, 07 Sep 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 07 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
BKU encompass end
एसपी क्राइम को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी कस्बे की जन समस्याओं को लेकर भाकियू के बैनर तले दिये जा रहा धरना मंगलवार को एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता की मध्यस्थता में हुई दोनों पक्षों की वार्ता में  समस्याओं के निराकरण के आश्वासन पर समाप्त हो गया। ग्राम फलौदा से लेकर ग्राम भूराहेडी तक टूटी पड़ी हाइवे की सड़क व रोडवेज की बसों को कस्बे के अंदर से ना गुजारने आदि की समस्याओं को लेकर भाकियू के बैनर तले सोमवार को कस्बे के सैकड़ों लोगों ने  थाने के गेट पर धरना शुरू किया था।
विज्ञापन


किसी भी अधिकारी द्वारा कोइ सुध ना लेने से गुस्साए लोग बेमियादी धरने की घोषणा कर  कुछ लोग रात्री में भी वहीं पर जमे रहे थे। मंगलवार को एसएसपी के आदेश पर एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता पुरकाजी थाने पहुंचे और एनएच व रोडवेज के अधिकारियों और नगर पंचायत ईओ और भाकियू नेताओं को बुलाकर दोनों पक्षों में वार्ता कराई, जिसमें  मौजूद एनएच के ब्रिजेश त्रिपाठी द्वारा पुरकाजी नगर पंचायत क्षेत्र की सड़क को छोड़कर ग्राम फलौदा व ग्राम भूराहेडी के पास का कार्य आज से ही शुरू कराकर 20 दिन में पूरा करा देने
विज्ञापन


और एआरएम रोडवेज बीपी अग्रवाल द्वारा समस्त लोकल बसों को पुरकाजी कस्बे से गुजारने और हर आधे घंटे बाद  एक एक्सप्रेस बस कस्बे से गुजारने का लिखित आश्वासन दिया। इसके अलावा कस्बे की टूटी पडी सडक का डीएम से वार्ता कराकर  एसपी क्राइम ने जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया जिस पर बेमियादी धरना समाप्त कर दिया गया। वार्ता में भाकियू नेता संजय चौधरी, बिट्टू राठी सलेमपुर, जहीर फारूकी, धीरज त्यागी, रियासत खलीफा, सददू गाडा, शकील खान, अकील खान, कामिल प्रधान, अफसर प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed