फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU (Bhanu) blocked the highway

भाकियू (भानु) ने हाईवे जाम किया

Mon, 12 Sep 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Sep 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
BKU (Bhanu) blocked the highway
हाईवे पर तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में भाकियू (भानु) गुट के कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों को लेकर नेशनल हाईवे स्थित नावला कोठी पर चक्का जाम कर दिया। जाम खुलवाने को लेकर अधिकारियों से कार्यकर्ताओं की नोंकझोंक हुई। करीब सवा घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम उमेश मिश्र को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


भाकियू (भानु) गुट के कार्यकर्ता रविवार को गांव भैंसी में अजयपाल प्रधान के घेर में एकत्र हुए। इसके बाद नेशनल हाईवे स्थित नावला कोठी पर पहुंचकर चक्का जाम कर धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि आज किसान परेशानी के दौर से गुजर रहा है। रेलवे का अधिग्रहण या हाईवे अधिग्रहण भूमि का मामला हो, किसानों को मुआवजे के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


इसके बाद भी किसान को मुआवजे का पैसा नहीं मिल रहा है। जिला उपाध्यक्ष नकुल अहलावत ने कहा कि सरकारें किसानों का उत्पीड़न कर रही हैं। धरने पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं की जाम खुलवाने को लेकर नोंकझोंक हुई। चक्का जाम की सूचना पर एसडीएम जानसठ उमेश मिश्र भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम को जिलाध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने को नकुल अहलावत, मुकेश प्रधान, जयप्रकाश शास्त्री, अजय पाल, टीटू प्रधान, हरजीत पंवार आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता रफीक भैंसी, संचालन पंकज एडवोकेट ने किया। इस दौरान प्रमोद अहलावत, राम सिंह, प्रदीप, प्रमोद, कंवरपाल, अंजू सिंह, सपना अग्रवाल, सारिका देवी, सुनीता, तौहीद फरहाना, योगेंद्र राठी, जमीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed