फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU announced that farmers will march towards Greater Noida today

Muzaffarnagar News: भाकियू का एलान, ग्रेटर नोएडा के लिए आज कूच करेंगे किसान

Wed, 04 Dec 2024 12:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
BKU announced that farmers will march towards Greater Noida today
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू ने सूबे के पांच मंडलों के किसानों के साथ बुधवार को ग्रेटर नोएडा कूच करने का एलान कर दिया। मेरठ और सहारनपुर मंडल के किसान परतापुर में एकत्र होकर नोएडा के लिए रवाना होंगे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों को दबाने की साजिश रच रही है। किसान पीछे नहीं हटेंगे। आंदोलनकारी किसानों की गिरफ्तारी के बाद भाकियू ने कसबे के किसान भवन पर पंचायत बुलाई। सर्वसम्मति से एलान किया गया कि सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा और मुरादाबाद मंडल के किसान बुधवार को कूच करेंगे। मुजफ्फरनगर जिले के किसान खतौली के भंगेला चेकपोस्ट पर एकत्र होंगे। सहारनपुर मंडल के किसान परतापुर से जीरो प्वाइंट नोएडा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed