फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU anger against the central government

भाकियू ने काला दिवस मनाया, शहर से लेकर देहात तक प्रदर्शन

Thu, 27 May 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
BKU anger against the central government
भाकियू का केंद्र सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ आक्रोश भड़का
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/सिसौली। किसान आंदोलन के छह माह पूर होने के बाद भी तीन कृषि कानून वापस नहीं लिए जाने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं का केंद्र सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ आक्रोश भड़क गया। भाकियू ने काला दिवस मनाकर पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन किया। घरों और वाहनों पर काले झंडे लगाए गए। भाकियू ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर अपनी नाराजगी का इजहार किया। उधर, सिसौली में गौरव टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने कस्बे में काले झंडे लगाकर ट्रैक्टर रैली निकाली।
बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने सरकुलर रोड स्थित राकेश टिकैत के आवास पर काला दिवस मनाया। राकेश टिकैत के घर पर काला झंडा लगाया गया। उनकी पत्नी सुनीता टिकैत, बेटे चरण सिंह टिकैत, पुत्रवधू निकिता, पौत्री आनायरा ने भी काले झंडे लगा कर विरोध प्रकट किया। भाकियू कार्यकर्ता चरणसिंह टिकैत के नेतृत्व में यहां से पैदल ही महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पहुंचे। भाकियू कार्यालय पर भी काला झंडा फहराया गया। महावीर चौक पर कृषि कानूनों और केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। शहर अध्यक्ष शाहिद आलम, अमित चौधरी, राशिद कुरैशी, भगत सिंह, शक्ति, शाहनवाज, कपिल, मुनाजर, मतलूब त्यागी, आलम राना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिसौली में ट्रैक्टर रैली निकाली
सिसौली। किसानों ने संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर सरकार के विरोध में काला दिवस मनाया। सिसौली में गौरव टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने कस्बे में काले झंडे लगाकर ट्रैक्टर रैली निकाली। ट्रैक्टरों का जुलूस किसान भवन से निकलकर पूरे कस्बे में घुमाया गया। घरों और वाहनों पर भी काले झंडे लगाए। बाद में कस्बे के वाल्मीकि पुल पर सरकार का पुतला जलाया गया। गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान को अपने विरोध का यह तरीका अपनाना पड़ रहा है। प्रदर्शन में नरेंद्र टिकैत, विशाल बालियान, अंकुर बालियान, बिरजेश, निशांत बालियान, अभिजीत, अनंगपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद ने केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई
भौराकलां। गांव गढ़ी नोआबाद, भौरा कलां, सावटू, हडौली, मुंडभर में किसानों ने अपने आवास पर काले झंडे लगाकर काला दिवस मनाया। गढ़ी नौआबाद में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया। जिला पंचायत सदस्य अंकित बालियान, पिंटू, कपिल, मांगेराम, गौरव ,बबलू कुमार, हरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

केंद्र सरकार किसान विरोधी
शाहपुर। देशवाल खाप के छोटे चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। गांव शाहजुड्डी में शरणवीर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में देश का किसान पिछले छह माह से दिल्ली की सीमाओं के अलावा देश के विंभिन्न हिस्सो में आंदोलन कर रहा है। उधर, रसूलपुर जाटान में भाकियू के जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र बालियान के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपने कृषि वाहन ट्रैक्टरों पर काले झंडे लगाकर किसान आंदोलन के पक्ष व केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। हनी बालियान , कंवरपाल सिंह , सुक्रमपाल सिंह , संसार सिंह , राजेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे। गांव सोरम में भाकियू कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की। इस मौके पर बालिंद्र चौधरी, बबलू चौधरी, मनोज , मांगेराम, सार्थक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed