फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU also encompass

भाकियू का एसएसपी दफ्तर पर धरना

Wed, 23 Sep 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 23 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
BKU also encompass
मुजफ्फरनगर। मेघा खेड़ी के ग्रामीण पर नई मंडी कोतवाली पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई करने से क्षुब्ध भाकियू ने एसएसपी कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर के समय भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय परिसर में ही बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान यूनियन कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने बताया  मेघा खेड़ी के ग्रामीण रजनीकांत को पुलिस ने झूठे मामलों में फंसाकर उसके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई की।  एक और मामले में भैंसी के चार निर्दोष युवक जेल में बंद हैं। उनके मामले में जांच कर कार्रवाई करने की कई बार प्रशासन से बात हो चुकी है, लेकिन दोनों मामलों में अधिकारियों से बात करने के बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय में मौजूद सीओ डॉ. तेजबीर सिंह ने यूनियन नेताओं से बात करनी चाही तो उन्होंने एसएसपी के अलावा किसी से भी बात करने से इंकार कर दिया। बाद में एसएसपी ने धरना स्थल पर पहुंचकर बात कर मामले में जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन पर किसानों ने धरना खत्म कर दिया।


उधर, पुलिस ने कहा गैंगस्टर के आरोपी रजनीकांत के खिलाफ शराब के दर्जनों मुकदमे कई थानों में दर्ज  हैं। दो माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र में उसके पास से शराब की 108 पेटी पकड़ी थी, इसलिए उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की और भैंसी वाले मामले में जांच की जा रही है। धरने की अध्यक्षता अजीत सिंह ने की। संचालन नीरज पहलवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed