फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP working for the upliftment of Scheduled Castes: Mamchand

अनुसूचित जाति के उत्थान को काम कर रही भाजपा: मामचंद

Wed, 13 Jan 2021 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
BJP working for the upliftment of Scheduled Castes: Mamchand
भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व विधायक मामचंद का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अनुसूचित जाति के उत्थान को काम कर रही भाजपा: मामचंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री तथा पूर्व विधायक डॉ मामचंद ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति के युवाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में मामचंद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनुसूचित वर्गों के कल्याण के लिए बजट जारी किया है। इससे इन वर्गों के बच्चों को छात्रवृत्ति तथा अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। इन वर्गों के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। इसमें दस लाख रुपये तक बिना गारंटी के कर्ज की व्यवस्था भी सरकार कर रही है। भाजपा की सरकार ने इन्हें विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि अनुसूचित समाज को आर्थिक व सामाजिक भागीदारी दिलाकर विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, सुषमा पुंडीर, डॉ पुरुषोत्तम, संजय गर्ग, अमित चौधरी, सचिन सिंघल, अचिंत मित्तल, सुनील दर्शन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed