फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP working for the success of every house tricolor program

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपाई जुटे

Wed, 10 Aug 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
BJP working for the success of every house tricolor program
16 अगस्त तक प्रतिदिन तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यक्रम करेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाजपा 16 अगस्त तक प्रतिदिन तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यक्रम करेगी। पार्टी ने गांव-गांव तिरंगा यात्रा प्रारंभ कर दी है। कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने को गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर जिले के पदाधिकारियों की बैठक हुई।

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान नौ अगस्त क्रांति दिवस से 16 अगस्त तक आजोजित किया जा रहा है। नौ एवं 10 अगस्त को जनपद की सभी विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 11 अगस्त को जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों की ओर से महापुरुषों की प्रतिमाओं पर साफ सफाई कर माल्यार्पण किया जाएगा। समाज के प्रभावी लोगों के घर पर जाकर तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। 11 से 13 अगस्त तक जनपद के प्रत्येक गांव और वार्ड में सभी मोर्चों, पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों को साथ में लेकर वंदेमातरम, रघुपति राघव राजा राम गीत के साथ प्रभात फेरियां निकाली जाएगी। 14 अगस्त को शाम साढे़ पांच बजे बंटवारे में विस्थापित होने वाले तथा अपनी जान गंवाने वाले हमारे लाखों भाइयों बहनों के संघर्ष और बलिदान की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed