{"_id":"62e966fd470d99085d5c7ef2","slug":"bjp-workers-should-bring-the-tricolor-to-every-house-sharda-muzaffarnagar-news-mrt5995224198","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता हर घर तिरंगा पहुंचाएं: शारदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता हर घर तिरंगा पहुंचाएं: शारदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोंजक विनीत शारदा अग्रवाल का ने कहा कि आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराना है और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है।
भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान विभाग के प्रदेश सहसंयोजक श्रीमोहन तायल के रामपुरी स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता में शारदा ने कहा कि देश, प्रदेश में दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने वाली लोक एवं जन कल्याणकारी सरकार राम राज्य की कल्पना को आगे बढ़ा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर देश के 140 करोड़ जनता की सेवा कर रहे है। उन्होंने कहा कि बंगाल में पार्थ चटर्जी ओर अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों से अवैध अकूत संपत्ति मिलने के बाद ममता और विपक्ष चुप है। विनोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सुनील तायल, दिनेश बंसल, अनिल तायल, तरुण मित्तल, अतुल शर्मा, अंजू शर्मा , कमल कांत शर्मा, राजीव वर्मा, नरेंद्र प्रजापति, अशोक वर्मा, ठाकुर चमन सिंह, अशोक तोमर, आशीष तोमर, विजय शर्मा, मनोज लेमन, नरेंद्र चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।