फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP will collect soil from every village and every house

Muzaffarnagar News: हर गांव हर घर से माटी का संग्रह करेगी भाजपा

Sat, 02 Sep 2023 06:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
BJP will collect soil from every village and every house
- जिले में आठ से 13 सितंबर तक चलेगा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मेरी माटी-मेरा देश अभियान को लेकर भाजपा ने एक बैठक की। आठ से 13 सितंबर तक प्रत्येक ग्राम में हर घर से मिट्टी का संग्रह किया जाएगा।
गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल ने बैठक में कहा कि मेरी माटी-मेरा देश अभियान में आठ से 13 सितंबर तक जनपद के प्रत्येक ग्राम में हर घर से मिट्टी संग्रह करना है, जिसे एक कलश में भरा जाएगा। प्रत्येक गांव में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाना है, ग्राम के सरकारी विद्यालयों में नरेन्द्र मोदी संदेश का शिलापट लगवाना है। ग्राम में पंच प्रण प्रतिज्ञा का सामूहिक कार्यक्रम करना है एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रत्येक वार्ड के हर घर से एक चुटकी चावल संग्रह करना है। प्रत्येक वार्ड में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाना है।

जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि एक सितंबर से 15 सितम्बर तक घर-घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत चुनाव आयोग के बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची वैरिफकेशन कर रहे हैं। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, चेयरमैन सहकारी बैंक ठाकुर रामनाथ, पूर्व विधायक उमेश मलिक, अशोक कंसल, मिथलेश पाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, सुधीर सैनी, सत्यपाल पाल, यशपाल पंवार, राजीव गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला महामंत्री विजय सैनी, सुषमा पुण्डीर, जिला उपाध्यक्ष राकेश आडवाणी, रोहताश पाल, बिजेन्द्र पाल, नितिन मलिक, जिला मंत्री राहुल वर्मा, बोबिन्द्र सहरावत व सभी मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed