फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP-SP might not fooled: jayant

भाजपा-सपा के झांसे में न आएं : जयंत

Mon, 08 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 08 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP-SP might not fooled: jayant
मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि जनता भाजपा और सपा के बहकावे में न आए। रालोद प्रत्याशी गरीब और उपेक्षित समाज की आवाज बनेगी। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने किसान, मजदूर, दलित और अति पिछड़ों की उपेक्षा की है।
विज्ञापन


रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल के समर्थन में भिक्की और जटमुझेडा में जनसभा में जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपाइयों का मकसद सांप्रदायिक विद्वेष फैलाना है। गांव में पुष्पांकर पाल, जगपाल, मिंतर बंजारा, सोहन प्रजापति, रामे सिंह पाल, रामेंद्र पाल, चमन सिंह, आशाराम पाल, सिलेराम, राधेश्याम शर्मा ने स्वागत किया। तिगरी गांव में जयंत ने कहा कि रालोद राजनीति में अति पिछड़ों, दलितों की भागेदारी बढ़ाएगी।
विज्ञापन


किशन लाल, बेबी सैनी, मिनोचा सैनी, ओमकार पाल, विनोद प्रजापति, भूषण धीमान, तेजपाल धीमान ने स्वागत किया। चांदपुर और मखियाली में ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ जयंत का  सम्मान किया। यशपाल सिंह, वीरपाल, हरेंद्र सिंह, उमेश गुप्ता, ब्रहम सिंह प्रधान, राकेश कश्यप, जोनी कश्यप ने स्वागत किया। शेरनगर में उमर, फूल सिंह, करम सिंह,  महावीर, मंगता ने स्वागत किया। जयंत के साथ पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्वमंत्री योगराज सिंह, धनपाल गुर्जर, एमएलसी मुश्ताक चौधरी, रतनपाल पंवार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सरकार में असुरक्षा का माहौल
मुजफ्फरनगर। निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए समाज को एकजुट होना होगा। शिवराज त्यागी, विशाल गर्ग, शिवम अग्रवाल आदि ने भाग लिया। जिला परिषद मार्केट में सुखदर्शन सिंह बेदी, अशोक बाटला, पवन मित्तल, पवन मित्तल, विकास भार्गव आदि मौजूद रहे। रामपुरी में जिलाध्यक्ष सतपाल पाल, अतुल कुमार, जगदीश, निर्मल शर्मा आदि मौजूद रहे। कृष्णपुरी में देवव्रत त्यागी ने जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी ने ब्रहमपुरी, उत्तरी सिविल लाईन साकेत में घर-घर वोट मांगे। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने शिवमूर्ति से सरवट रोड होते हुए कृष्णापुरी तक पैदल मार्च निकाला।

पीएल पूनिया से लगाई कार्रवाई की गुहार
मुजफ्फरनगर। अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएल पुनिया को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि अभी जिले में हुए जिला पंचायत के चुनावों में कई उच्च जातियों के लोगों ने दलित समाज की युवतियों से शादी कर उनको चुनाव लड़वाया और जीत हासिल की। जबकि दलित समाज के प्रत्याशी आरक्षण होने के बावजूद चुनाव हार गए। बताया कि मुस्लिम समाज के युवा ने भी दलित युवती से शादी कर उनके आरक्षण में सेंध लगाई। पूरे जिले के सात वार्ड दलित समाज के लिए आरक्षित थे। इनमें से पांच जातियों के लोगों ने दलित महिलाओं के माध्यम से आरक्षण को दरकिनार कर चुनाव जीत लिए। अध्यक्ष पद के चुनाव में दलित प्रत्याशी उमाकिरण को भी इसी तरह से आंचल तोमर ने चुनाव हरा दिया। इस पूरे मामले में प्रशासन भी मूकदर्शक बना रहा। पीएल पूनिया से मांग रखी गई कि मामले को संसद में उठाकर राष्ट्रपति के सामने पेश किया जाए। कपिल कुमार, श्याम सिंह, अतर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, आदि मौजूद रहे।


चितरंजन के सपने पूरे करेंगे गौरव : रामूवालिया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी में आयोजित सपा की सभा में कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि स्वर्गीय चितरंजन स्वरुप ने विकास की जो योजना बनाई उसे गौरव स्वरुप पूरा करेंगे। अखिलेश सरकार में विकास कार्योे से प्रदेश की गिनती देश के श्रेष्ठ राज्यों में हो रही है। बसपा सरकार में सरकारी खजाने की जो लूट मची थी उसे सीएम ने रोक दिया है। अध्यक्षता सरदार जंग सिंह एवं संचालन खालसा दल के जिला प्रधान सरदार सतनाम सिंह हंसपाल ने किया। सरदार त्रिलोचन सिंह मान, सुखमिंदर सिंह, अवतार सिंह, गुरुचरण सिंह बराड, तरणजीत सिंह बुद्धिराजा, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed