फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP's cleanliness campaign

भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

Wed, 16 Sep 2020 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP's cleanliness campaign
रुडकी रोड पर पर नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते भाजपाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया।
स्वच्छता अभियान का शुभारंभ प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि सेवा में ही सुख है। सेवा सप्ताह का उद्देश्य जनसेवा से जुडे़ कार्यों को बढ़ावा देना है तथा स्वच्छता अभियान को सार्थक करना है। भाजपा के हनुमंत मंडल ने सेवा सप्ताह मनाते हुए हनुमान चौक, नदी रोड, भूमिया खेडा, दक्षिणी कृष्णापुरी और गर्बी स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, रोहिल बाल्मीकि, सुषमा पुंडीर, स्वच्छता अभियान प्रभारी सचिन सिंघल, सुनील दर्शन, सुधीर खटीक, साधना सिंघल, रक्षित राजपूत, रोहित तायल, संजय मित्तल, राधे वर्मा, नितिन गर्ग, आशुतोष वर्मा, दीपक मित्तल, रोहित जैन, अखिलेश शर्मा, बादल वर्मा, श्रवण मोघा, मनुप्रिय मजदूर, चमन बाल्मीकि, कन्हैया शर्मा, संजय शर्मा, निशांत भटनागर, योगेश मित्तल, अरुण शर्मा, मनोज ठाकुर, मनोज वर्मा, अमित बॉबी, राजीव शर्मा, मोहित मलिक, प्रशांत चौधरी, अभिषेक गोयल, रचित शर्मा, शलभ शर्मा ने लोगों को को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

चरथावल में भी चलाया स्वच्छता अभियान
चरथावल। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए गए रचनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को कस्बे में स्वच्छता अभियान चलाकर जागरूक किया गया। स्वच्छता अभियान बस स्टैंड से शुरू हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांधी इंटर कॉलेज मार्ग एवं प्रमुख स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समापन रोहाना मार्ग पर पूर्व सभासद मनोज कंसल के प्रतिष्ठान पर हुआ। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग अजय वर्मा, नामित सदस्य मिथुन त्यागी, नरेश त्यागी, संजय सैनी, सागर बाल्मीकि, डॉ विपिन त्यागी, सुशील कश्यप, अनुज गर्ग, तरुण त्यागी, रजत, नीटू कश्यप, पंकज कश्यप, विपुल गर्ग, सतीश सैनी, नितिन कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed