{"_id":"62486b2a5488990461126b64","slug":"bjp-regional-president-mohit-said-bjp-does-not-work-by-looking-caste-and-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- भाजपा जाति-धर्म देखकर नहीं करती काम, जीत का दिया यह मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- भाजपा जाति-धर्म देखकर नहीं करती काम, जीत का दिया यह मंत्र
Sat, 02 Apr 2022 08:56 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 02 Apr 2022 08:56 PM IST
सार
एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा के पश्चिम यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने मुजफ्फरनगर के बरला गांव में हेरिटेज रिसोर्ट पर बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में भी प्रत्येक सीट पर भाजपा की जीत होगी।
विज्ञापन
मोहित बेनीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के पश्चिम यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा जाति या धर्म देखकर कार्य नहीं करती है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम किया जा रहा है। जनता ने भाजपा पर भरोसा किया है, जिस पर पार्टी खरी उतरेगी। एमएलसी चुनाव में भी प्रत्येक सीट पर भाजपा के प्रत्याशियों की जीत होगी।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बरला के हेरिटेज रिसोर्ट पर एमएलसी चुनाव के लिए आयोजित सभा में बतौर मुख्य अतिथि बेनीवाल ने कहा कि विधानसभा में भाजपा की जीत बताती है कि जनता को पार्टी पर पूरा भरोसा है। इस भरोसे पर प्रत्येक कार्यकर्ता खरा उतरेगा। किसानों को भाजपा सरकार में समय पर भुगतान मिल रहा है। कई चीनी मिले तो मार्च महीने का पूरा भुगतान कर चुकी है। अपराधों का ग्राफ कम है। व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब एमएलसी चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने प्रत्याशियों के लिए ताकत झोंकनी होगी। कार्यकर्ताओं की एकजुटता से भाजपा फिर से परचम लहराएगी। ब्लॉक प्रमुख पुरकाजी मालती रानी, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा विपुल बहेड़ी, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, नितिन बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सोम, पवन देशवाल, शक्ति मोहन गुर्जर, डॉ. पुरुषोत्तम और प्रदीप सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन