फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP-Rallod contest in 15 wards of District Panchayat

जिला पंचायत के 15 वार्डो में भाजपा-रालोद में रहा सीधा मुकाबला

Mon, 19 Apr 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP-Rallod contest in 15 wards of District Panchayat
जिला पंचायत के 15 वार्डों में भाजपा-रालोद में मुकाबला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के 43 वार्डों में से 15 वार्डों में पहली बार भाजपा और रालोद समर्थित प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला रहा है। दस वार्डों में सपा भाजपा को टक्कर दे रही है। चार वार्डों में बसपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। अब जिले की जनता को दो मई को खुलने वाले पिटारे का इंतजार है।
जिला पंचायत सदस्य के वार्ड एक में सपा की संयोगिता और भाजपा की मंजूरानी सहित चार प्रत्याशी मुख्य मुकाबले में हैं। वार्ड दो में सपा के अब्दुल कद्दुस, भाजपा की रीना धारीवाल, रालोद के नवीन राठी, शमी में मुकाबला हो सकता है। वार्ड तीन में निर्दलीय जाकिर त्यागी, अरुण त्यागी, भीष्म गुर्जर, फरमान त्यागी मुख्य मुकाबले में नजर आए। वार्ड चार में रालोद प्रत्याशी पराग चौधरी, भाजपा के बिजेंद्र मुखिया और आजाद समाज पार्टी के सईदुज्जमा के बीच बड़ी लड़ाई दिखाई दी।
विज्ञापन

वार्ड पांच में सपा के आमिर सुहैल, भाजपा के अमित सिंह रावल और बसपा प्रत्याशी के बीच मुकाबला नजर आया। वार्ड छह में भाजपा के प्रवेश पाल, बसपा के पुष्पांकर पाल, इमरान अंसारी में मुकाबला दिखाई दे रहा है। वार्ड सात में भाजपा के तरुण पाल और बसपा के भोला शंकर मुख्य मुकाबले में नजर आए। वार्ड आठ में सपा की बेनजीर राणा पत्नी सरताज राणा, भाजपा की कोमल सैनी और उम्मेद अली की पत्नी के बीच मुकाबला दिखाई दे रहा है। वार्ड नौ में निर्दलीय सचिन करानिया, सपा और रालोद समर्थित अनिता वाल्मीकि, महावीर मुकाबले में नजर आए। शहर से सटे वार्ड दस में हरेंद्र शर्मा, हरेंद्र पाल और अलीम सिद्दीकी में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा के श्रीभगवान शर्मा और रालोद के हर्ष राठी भी चुनाव में नजर आए। चरथावल ब्लाक में वार्ड 11 में सपा प्रत्याशी सतपाल, बसपा के विकास, बीजेपी के प्रवीण टेलर के बीच मुकाबला दिखाई दिया। वार्ड 12 में स्थिति साफ नहीं है और निर्दलीय प्रत्याशियों के ही मुकाबले में रहने की उम्मीद है। वार्ड 13 में बसपा समर्थित सलमा पत्नी कामिल मजबूत स्थिति में लड़ रही हैं। भाजपा की गुड्डी त्यागी उनके मुकाबले में हैं। वार्ड 14 में निर्दलीय सौरभ पुंडीर अच्छा लड़ें और चौकोना मुकाबले में फंसे हैं। वार्ड 15 में सीमा और सलोचना मुख्य मुकाबले में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 16 में भाजपा के संदीप मलिक, बसपा के बिल्लू, रालोद के बले सिंह के बीच मुकाबला होता दिखाई दिया। वार्ड 17 में भाजपा के धीरेंद्र प्रधान और रालोद के इरशाद जाट के बीच मुकाबला नजर आया। यहां सपा के नरेश त्यागी मुकाबले को तिकोना बनाते नजर आए। वार्ड 18 में निर्दलीय सतेंद्र दीवान और रालोद, सपा, कांग्रेस समर्थित गौरव बालियान के बीच सीधा मुकाबला हुआ। वार्ड 19 में बसपा के राहुल ठाकुर और सपा के राकेश वशिष्ठ के बीच मुकाबला होता नजर आया। यहां भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान मुकाबले को तिकोना बनाने के प्रयास में जुटे रहे।
जिला पंचायत के वार्ड 20 में भाजपा के अजय बालियान और रालोद के अंकित बालियान के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड 21 में रालोद के कुलदीप मलिक, भाजपा के पंकज कश्यप, बसपा के शिवकुमार उपाध्याय, निर्दलीय बिजेंद्र सिंह के बीच मुकाबला रहा। वार्ड 22 में सपा प्रत्याशी बिलकिस, भाजपा की राखी के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड 23 में रालोद की अंजुम खान पत्नी गज्जू पठान और भाजपा की अंजलि चौधरी पत्नी अवनीश चौधरी के बीच सीधा मुकाबला नजर आया।
वार्ड 24 में भाजपा नेता ठाकुर रामनाथ की मॉ कमलेश देवी और सत्यम पंवार की भाभी सरिता देवी के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार है। सपा समर्थित बबलू की पत्नी मुकाबले में बनी है। वार्ड 25 में यहां सभी निर्दलीय मुकाबले में है। वार्ड 26 में भाजपा के विजय चौधरी, रालोद के प्रमोद, सपा के असलम खान, बसपा के कय्यूम, शोभाराम कश्यप के बीच मुकाबला होता नजर आया। वार्ड 27 में सम्राट बालियान, सपा से तनवीर चौधरी, रालोद यशपाल बालियान, यूनुस चौधरी के बीच मुकाबला है।
वार्ड 28 में भाजपा के मधु शर्मा, रालोद की शिवानी बालियान और सलीम की पत्नी के बीच मुख्य मुकाबला है। जिला पंचायत के वार्ड 29 में भाकियू के कपिल सोम, भाजपा के मनोज राजपूत, निर्दलीय इरफान, आजाद समाज पार्टी के गौरव तेजीयान के बीच मुकाबला है। वार्ड 30 में रालोद के कमल गौतम, भाजपा के प्रियंक खटीक, निर्दलीय शौकीन और अखिलेश मुकाबले में नजर आए। वार्ड 31 में रालोद की रूबी सिंह, निर्दलीय विकास उर्फ राफे, बच्ची, दीपक, बसपा की प्रतिमा के बीच मुकाबला है। वार्ड 32 में निर्दलीय गौतम प्रमुख और सपा के राव इरशाद में सीधा मुकाबला होने के आसार है। वार्ड 33 में भाजपा नेता यशपाल पंवार, निर्दलीय रिहान त्यागी और सपा प्रत्याशी शिवकुमार सैनी के बीच कड़ा मुकाबला है।

जानसठ ब्लाक के वार्ड 34 में भाजपा की वंदना वर्मा और रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी की पत्नी सविता राठी के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड 35 पर तस्वीर साफ नहीं है। वार्ड 36 में निर्दलीय नजर सिंह गुर्जर, निर्दलीय शाहनजर में सीधा मुकाबला नजर आया। वार्ड 37 निर्दलीय जूली जाटव और भाजपा की रेखा खटीक, सोहनलाल चांदना में मुकाबला है। वार्ड में 38 भाजपा के पुष्पेंद्र गुर्जर, बसपा समर्थित भीष्म सिंह से है। वार्ड 39 भाजपा के ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ बबलू का निर्दलीय शाहनवाज कुरैशी से मुकाबला है। वार्ड 40 सपा नेता मेराजुदीन और भाजपा की ममता बंजारा मुख्य मुकाबले में हैं। वार्ड 41 भाजपा के अर्जुन तोमर और रालोद के ओम सिंह रहकडा के बीच मुकाबला होने के आसार हैं। वार्ड 42 में मुख्य मुकाबला रालोद के प्रभात तोमर, भाजपा के वीरपाल निर्वाल में नजर आया। जिला पंचायत के वार्ड 43 पूर्व प्रमुख नरेंद्र मलिक, मनीषा, संजय रवि, बबलू, अमित बेनिवाल, कृष्णपाल, रालोद की बाला मंगलामुखी में मुकाबला होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed