{"_id":"5f737ea38ebc3e9ba43bfd81","slug":"bjp-privatizing-government-assets-ramkishan-devband-news-mrt503730750","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी संपत्तियों व विभागों का निजीकरण कर रही भाजपा : रामकिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी संपत्तियों व विभागों का निजीकरण कर रही भाजपा : रामकिशन
विज्ञापन
देवबंद। मोहल्ला सैनी सराय में सपा की बैठक में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार ने सरकारी संपत्तियों एवं विभागों का निजीकरण किया।
रेलवे का निजीकरण, प्लेटफार्म टिकट 50 रुपये तथा यूजर चार्ज 35 रुपये करना देश की जनता के साथ धोखा है। सैनी ने कहा जब से भाजपा की सरकार बनी है, युवाओं को नौकरी से वंचित कर दिया। जबकि सपा सांसद बार-बार विधानसभा में निजीकरण का विरोध करते हैं। जिला सचिव मिंटू सैनी ने कहा सरकार को प्लेटफार्म टिकट और यूजर चार्ज में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लेना चाहिए। अध्यक्षता संदीप सैनी ने की। संचालन अनिल सैनी ने किया। इसमें लुकमान त्यागी, नवाब सिंह यादव, वीरेंद्र यादव, सचिन सेन, अमजद अली, मुजस्सिम अली, अर्जुन राठी, राहुल, विकास, सोनू आदि रहे।
गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया तो सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी : अजय
देवबंद। करंजाली गांव में कांग्रेस की बैठक में ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी ने कहा संसद में पारित कृषि कानून 2020 देश के किसानों को नुकसान पहुंचाने वाला है। जबकि इस कानून से पूंजीपतियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा भाजपा हमेशा किसान विरोधी रही है, क्योंकि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में गन्ना मूल्य में एक रुपये क्विंटल की भी बढ़ोतरी नहीं की। नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी और अब्दुल कादिर त्यागी ने कहा यदि गन्ना मूल्य 500 रुपये कुंतल घोषित नहीं किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसकी अध्यक्षता शिवकुमार सैनी ने की। संचालन सुरेश सैनी ने किया। इसमें मदन सैनी, उमेश सैनी, देवेंद्र शर्मा, ओमनाथ कश्यप, रमेश सैनी, अंकित, लईक अंसारी आदि रहे।