{"_id":"6346cf104865d139b9551f9e","slug":"bjp-mla-vikram-saini-acquitted-provocative-speech-case-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: BJP विधायक विक्रम सैनी बरी, बोले- कोर्ट से मिला इंसाफ, दरोगा ने दर्ज कराया था मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: BJP विधायक विक्रम सैनी बरी, बोले- कोर्ट से मिला इंसाफ, दरोगा ने दर्ज कराया था मुकदमा
Wed, 12 Oct 2022 08:00 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 12 Oct 2022 08:00 PM IST
सार
BJP MLA News: अदालत ने भाजपा विधायक विक्रम सैनी को बरी कर दिया है। भड़काऊ भाषण के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
भाजपा विधायक विक्रम सैनी बरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BJP MLA News: मुजफ्फरनगर में जानसठ क्षेत्र के कवाल गांव में भड़काऊ भाषण के मामले में खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी को दोषमुक्त कर दिया गया। प्रकरण की सुनवाई विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने की।
विज्ञापन
मामला 21 फरवरी 2013 का है। कवाल की युवती गांव से चली गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत का आयोजन किया। तब पूर्व प्रधान राजकुमारी के पति और वर्तमान भाजपा विधायक विक्रम सैनी भी पंचायत में शामिल हुए। जानसठ कोतवाली के एसआई यशपाल सिंह खोखर ने उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
अधिवक्ता भारतवीर अहलावत ने बताया कि प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिजीवन विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रही थी। बुधवार को विधायक अदालत में पेश हुए। कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में भाजपा विधायक को बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष ने प्रकरण में पांच गवाह पेश किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: मोहब्बत के तीन साल... चंद मिनटों में उजड़ गईं पति-पत्नी जिंदगी, गांव में मचा कोहराम, तस्वीरें
उधर, विधायक ने कहा कि उन पर गलत मुकदमा दर्ज किया गया था। अदालत में इंसाफ हुआ है।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कवाल कांड मामला, नौ साल इंतजार, सात घंटे कटघरे में खड़े रहे गुनहगार