{"_id":"61e3c758d53add22103e4d34","slug":"bjp-mla-in-up-with-more-than-supporters-booked-for-violating-poll-code-covid-norms","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : भाजपा विधायक समेत 27 पर कोविड गाइडलाइन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति सभा कर बांटी खिचड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : भाजपा विधायक समेत 27 पर कोविड गाइडलाइन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति सभा कर बांटी खिचड़ी
Sun, 16 Jan 2022 12:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:50 PM IST
सार
बताया गया कि इस मामले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। विधायक प्रमोद उटवाल ने बिना अनुमति के गांव चंदन फार्म में पंचायत घर पर बैठक कर वहां खिचड़ी बांटी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बिना अनुमति के सभा का आयोजन कर खिचड़ी बांटने पर पुरकाजी के विधायक प्रमोद उटवाल व उनके समर्थकों पर आचार संहिता व कोविड गाइड लाइन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुरकाजी थाने में दरोगा लोकेंद्र पाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह शुक्रवार दोपहर धमात नहर पुल पर गश्त पर थे, तभी पता चला कि विधायक प्रमोद उटवाल ने बिना अनुमति के गांव चंदन फार्म में पंचायत घर पर बैठक कर वहां खिचड़ी बांटी है।
विज्ञापन
गांव में पहुंचने पर मामला सही पाया। इसके बाद विधायक प्रमोद उटवाल व उनके समर्थक नूरनगर पुरकाजी निवासी मनोज जोधा, रंडावली पुरकाजी निवासी नीटू, चंदन फार्म पुरकाजी निवासी गोपाल व सुरेंद्र व बीस पच्चीस अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया गया कि इस मामले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुरकाजी थाने के सब-इंस्पेक्टर लोकेश सिंह ने बताया कि विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ शनिवार शाम भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार के डिजिटल और वर्चुअल तरीकों पर जोर देने के साथ ही पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा करते हुए कोरोना संक्रमण के कारण चुनवाी रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध लगा दिया है।