फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP leaders got a shock as Mirapur went to RLD

Muzaffarnagar News: मीरापुर रालोद के हिस्से में जाते ही भाजपा नेताओं को झटका

Wed, 09 Oct 2024 03:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders got a shock as Mirapur went to RLD
मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव के लिए रालोद के रणनीतिकार दावेदारों का पैनल बनाने की कवायद में जुट गए हैं। गठबंधन में सीट रालोद के हिस्से में आने के बाद टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा नेताओं को झटका लगा है। रालोद के बिजनौर सांसद चंदन चौहान की पत्नी यशिका चौहान भी टिकट के दावेदारों में प्रमुखता से आगे आई हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद राजपाल सैनी और पूर्व विधायक मिथलेश पाल वर्तमान में भाजपा में सक्रिय हैं। दोनों मीरापुर के टिकट के दावेदारों में शामिल थे। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, मीरापुर के पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, ब्लॉक प्रमुख अमित कुमार, पूर्व विधायक विक्रम सैनी अपने बेटे प्रभात सैनी के लिए दावेदारी कर रहे थे। मगर सीट रालोद को मिल जाने से भाजपा के दावेदारों को झटका लगा है। रालोद में पूर्व सांसद मलूक नागर अपने बेटे अक्षय नागर के लिए टिकट की पैरवी कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से मुलाकात भी हो चुकी है। सियासी गलियों में यशिका चौहान का नाम भी तेजी से चर्चा में आया है।
विज्ञापन

पाल समाज से टिकट के दावेदारों में रामनिवास पाल का नाम भी जोर पकड़ रहा है। रालोद का एक धड़ा यहां पर अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीवार को टिकट की पैरवी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------
इनसेट
रालोद के जाट नेता भी खूब कर रहे दावा
मुजफ्फरनगर। रालोद के जाट नेता भी मीरापुर सीट पर दावा कर रहे हैं। इनमें जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, मंडलाध्यक्ष प्रभात तोमर, युवा नेता संजय राठी दावा कर चुके हैं।

---------------------------------------------
इनसेट
नवाजिश के साथ गज्जू पठान का नाम भी
मुजफ्फरनगर। मीरापुर में रालोद से मुस्लिम को टिकट देने की गुंजाइश कम नजर आ रही है, लेकिन पूर्व विधायक नवाजिश आलम और जिला पंचायत सदस्य गज्जू पठान का नाम भी अल्पसंख्यक कोटे से जोर पकड़ रहा है।
---------------------------------------------

इनसेट
गठबंधन में रालोद से ज्यादा भाजपा में थे दावेदार
मुजफ्फरनगर। मीरापुर सीट के टिकट के लिए गठबंधन में रालोद से ज्यादा भाजपा में दावेदार थे। असल में पिछले दिनों दोनों दलों की संयुक्त बैठक में टिकट के नामों पर साझा चर्चा हुई थी। इसमें भाजपा से करीब 14 नामों की सूची बनीं थी, जबकि रालोद के 10 नाम ही रह गए थे।
---------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed