{"_id":"5adcda154f1c1be2798b5a83","slug":"bjp-leader-sued","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता समेत 125 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता समेत 125 के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मौजूद पुलिस और व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर नगरपालिका के ईओ ने भाजपा नेता सुनील तायल को नामजद कराते हुए 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में भगत सिंह रोड से अतिक्रमण हटवाया जा रहा था, जहां पर भाजपा नेता सुनील तायल पर उसके साथियों द्वारा अतिक्रमण अभियान को रोकने का प्रयास किया। भाजपा नेता की सिटी मजिस्ट्रेट के साथ कहासुनी भी गई।
इस मामले में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विकास सैन द्वारा शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। ईओ ने दर्ज मुकदमे में बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में वह भगत सिंह रोड से हनुमान चौक पर अतिक्रमण हटवा रहे थे। दोपहर करीब 12.30 बजे भाजपा नेता सुनील तायल और 100-125 लोग वहां पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने अतिक्रमण अभियान को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने भगत सिंह रोड जाम कर दिया। जाम लगने से आने-जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आरोपी व उसके समर्थकों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में प्रशासन के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाए व सरकारी कार्य को बाधित किया। पुलिस ने इस मामले में सुनील तायल और 100-125 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
शहर में जारी रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भाजपा नेता सुनील तायल की पिटाई के बाद दिन भर चले धरना-प्रदर्शन के बाद रात्रि में अफसरों, नेताओं और व्यापारियों की जिला पंचायत सभागार में संयुक्त बैठक हुई। अंत में सभी ने शहर को जाम मुक्त करने के लिए अभियान को जारी रखने का निर्णय लिया। भाजपा नेता की पिटाई पर सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
भाजपा नेता व्यापारी सुनील तायल और उनके बेटे प्रिंस की पिटाई के मामले ने रविवार शाम तूल पकड़ लिया। संयुक्त व्यापार मंडल ने बाजार बंद कर शिवचौक पर धरना शुरू कर दिया। यहां व्यापारी नेता रेवती नंदन सिंघल, प्रमोद मित्तल, संजय मित्तल, श्रीमोहन तायल, कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, राकेश ने एक स्वर में सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को निलंबित करने की मांग की। व्यापारी सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल को अपने बीच बुलाने पर अड़ गए।
घायल भाजपा नेता ने अपना दर्द रखा और कहा कि जिस प्रकार की उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया है, इससे तो मरना अच्छा। डॉ बालियान ने कहा कि यह शर्म की बात है कि हमारी ही पार्टी का नेता हमारी सरकार में पीटा जा रहा है। बैठक में भाजपा सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी अनंतदेव तिवारी आदि मौजूद रहे।
डीएम भेजेंगे मिश्रा की रिपोर्ट: सांसद
मुजफ्फरनगर। सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि भगत सिंह रोड पर जो हुआ डीएम-एसएसपी को मौके पर दिखाया है। तायल के साथ गलत हुआ है। इस मामले में डीएम कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजेंगे। शहर की जनता को जाम से मुक्ति दिलाने को अभियान चलेगा। व्यापारियों से तय हुआ है कि वह खुद ही अतिक्रमण हटा लेंगे। व्यापारियों को विश्वास में लेकर ही कार्रवाई होगी।
शासन को अवगत कराया: कपिल
मुजफ्फरनगर। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने अधिकारों से बाहर जाकर भाजपा नेता को पीटा है। उनके इस व्यवहार से शासन को अवगत कराया गया है। पार्टी कार्यकर्ता का किसी भी हालत में अपमान नहीं होने दिया जाएगा।