फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP has put workers' interest first: Bharala

भाजपा ने श्रमिकों का हित सर्वोपरि रखा: भराला

Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP has put workers' interest first: Bharala
बैठक लेते श्रम कल्याण परिषद के राज्यमंत्री सुनील भराला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा ने श्रमिकों का हित सर्वोपरि रखा: भराला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के हितों को सर्वोपरि रखा है। उनके हितों के लिए लगातार योजनाएं चलाई है।
लोनिवि में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सरकार ने हाल ही में छह योजनाएं संचालित की है। इनमें डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना, गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार राशि योजना, राजा हरिश्चंद्र मृतक आर्थिक सहायता योजना, ज्योतिबाफुले कन्यादान योजना, दत्तोपंत ठेंगडी मृतक अंत्येष्टि सहायता योजना, चेतन चौहान क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना ऐसी योजना है जो समाज में बदलाव लाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं को लाभ सीधे श्रमिकों के खातों के माध्यम से जा रहा है। हमारा प्रयास है कि योजनाएं भ्रष्टाचार मुक्त हो।
विज्ञापन

अफसरों के साथ ली बैठक
सुनील भराला ने अफसरों के साथ बैठक ली और योजनाओं के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहायक निदेशक कारखाना, प्रभारी जनपदीय अधिकारी जीएसटी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, आईआईए अध्यक्ष, फैडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कामर्स इंडस्ट्रीज, अध्यक्ष दि गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन नवीन मंडी स्थल संजय मित्तल, केके शर्मा विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ, छोटे खॉ सदस्य भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, शाहिद अली खान, उमेश कुमार शर्मा सदस्य आईआईए आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed